नागोया (जापान), 19 सितम्बर। जापान में आइची प्रांत की राजधानी नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार को ‘हाई-टेक’ रंगारंग समारोह के साथ 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) का आधिकारिक शुभारंभ हो गया। जिसके बाद इस बड़ी खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई।

लगभग दो घंटे तक चले उद्घाटन समारोह में जापान के सम्राट नारुहितो, महारानी मासाको, एशियाई खेलों के अध्यक्ष युवराज अकिशिनो और राजकुमारी किको के साथ एशियाई ओलम्पिक परिषद (OCA) के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी उपस्थित थे।
The Tricolour takes centre stage! 🇮🇳✨
A sea of pride, passion and purpose as our Indian contingent marches into the Asian Games 2026 Opening Ceremony. The journey begins, the nation stands behind them, and the quest for glory is on! 🏆🔥#Cheer4Bharat #AsianGames2026… pic.twitter.com/zs5ZXOwi5d
— SAI Media (@Media_SAI) September 19, 2026
मनु भाकर व पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुआई
पेरिस ओलम्पिक 2024 की दो पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत खिलाड़ियों की परेड में 501 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई की। गोला प्रक्षेपक तजिंदरपाल सिंह तूर को समय पर समारोह की किट नहीं मिलने के कारण सहरावत को ध्वजवाहक बनाया गया

हालांकि Aichi-Nagoya 2026 की कुछ स्पर्धाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। इनमें महिला क्रिकेट भी शामिल है और हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम शुक्रवार को ही मेजबान जापान को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।

भारत टेगबॉल में भी पदक की दौड़ में है, जो एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किया गया है। क्विम्सी डिसूजा शनिवार को महिला एकल के सेमीफाइनल में हार गईं और अब वह कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी।
उल्लेखनीय है कि भारत ने 2023 में हांगझू एशियाई खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। तब भारतीय दल ने 28 स्वर्ण सहित कुल 106 पदक जीते थे और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा था।


