DUSU चुनाव : ABVP के यश डबास अध्यक्ष निर्वचित, कुल तीन पदों पर कब्जा

नई दिल्ली, 19 सितम्बर। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के शनिवार को घोषत परिणाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का वर्चस्व देखने को मिला, जिसके तीन उम्मीदवारों ने क्रमशः अध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन जीते

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) समर्थित छात्र इकाई यानी ABVP के यश डबास ने जहां अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की वहीं सचिव पद पर रिया छाबरी ने जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के ही लक्ष्यराज चौधरी निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है।

NSUI का खाता भी नहीं खुला

दरअसल, एबीवीपी और कांग्रेस समर्थित छात्र इकाई यानी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लेकिन एनएसयूआई का खाता तक नहीं खुला। इस संघर्ष में निर्दलीय और समाजवादी पार्टी छात्र संगठन के उम्मीदवारों ने भी अपना दमखम दिखाया।

विभिन्न पदों पर विजेता प्रत्याशी

  • अध्यक्ष – यश डबास (एबीवीपी)।
  • उपाध्यक्ष – दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)।
  • सचिव – रिया छाबड़ी (एबीवीपी)।
  • संयुक्त सचिव – लक्ष्यराज सिंह (एबीवीपी)।

किसे मिले कितने वोट

अध्यक्ष पद

  • यश डबाल (ABVP) – 22434
  • विजय शंकर मीणा (NSUI) – 21390

उपाध्यक्ष पद

  • दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) – 28873
  • वीर चतरथ (एनएसयूआई) – 4010
  • इशू मौर्या (एबीवीपी) – 15346

सचिव पद

  • रिया छाबरी (एबीवीपी) – 19846
  • नम्रता चौधरी (एनएसयूआई) – 13963

संयुक्त सचिव पद

  • लक्ष्यराज चौधरी (एबीवीपी) – 14965
  • विशेष यादव (एससीएस) – 14836
  • गोपाल चौधरी (एनएसयूआई) – 14482

शुक्रवार को हुई थी 40.46 प्रतिशत वोटिंग

गौरतलब है कि शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव में 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। दरअसल, भारतीय राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं और इस बार का चुनाव इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद हुआ है, जो GEN-Z के मूड को दर्शाता है। डूसू चुनाव के दौरान सत्य निकेतन में पीजी दुर्घटना का मामला भी सुर्खियों में रहा, जिसमें कई बच्चों की मौत हुई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular