नई दिल्ली, 17 सितम्बर। टीम इंडिया हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में पहले ही निर्णायक बढ़त हासिल कर चुकी थी, फिर भी यहां अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार की रात औपचारिकता पूरी करने वाले तीसरे व अंतिम मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस कदर कीर्तिमानों की झड़ी लगाई कि दर्शकों का पूरा पैसा वसूल हो गया। वहीं भारत ने 127 रनों की बड़ी जीत के सहारे सीरीज में 3-0 के अंतर से अफगानिस्तान का पूर्ण सफाया कर दिया।
𝗪.𝗜.𝗡.𝗡.𝗘.𝗥.𝗦 🏆#TeamIndia celebrate an emphatic series victory in the Friendship Cup 🥳#AFGvIND pic.twitter.com/GSPVCRvrdP
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
ICC के किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ तीव्रतम व ओवरऑल तीसरा तीव्रतम सैकड़ा
दरअसल, अमृतसर के इस 26 वर्षीय धाकड़ ओपनर ने अफगान गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 30 गेंदों पर विस्फोटक शतक (108 रन, 34 गेंद, 11 छक्के, नौ चौके) जड़ दिया, जो आईसीसी के किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ तीव्रतम व कुल मिलाकर तीसरा तीव्रतम शतक था।
3️⃣ Matches
2️⃣2️⃣9️⃣ Runs
7️⃣6️⃣.3️⃣3️⃣ Average
2️⃣6️⃣9️⃣.4️⃣1️⃣ Strike-rateAbhishek Sharma is adjudged the Player of the Series for his incredible consistency 🫡🔝
Scorecard ▶️ https://t.co/Zixki4RhPt#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/2g2D8re859
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
अभिषेक व संजू ने 59 गेंदों पर ही तोड़ दिए 142 रन
‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ व ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अभिषेक के अलावा उनके सलामी जोड़ीदार संजू सैमसन ने भी सीरीज लगातार दूसरा पचासा (50 रन, 35 गेंद, चार छक्के, दो चौके) ठोका और इन दोनों के बीच सिर्फ 59 गेंदों पर हुई 142 रनों की तूफानी साझेदारी से भारत ने सात विकेट पर 221 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।
The night belongs to Abhishek Sharma ✨
The #TeamIndia opener is the Player of the Match for his record-breaking knock 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/Zixki4RhPt#AFGvIND pic.twitter.com/2w0hwMyopB
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
नीतीश व बिश्नोई ने अफगान टीम को 94 रनों पर समेटा
पिछले दो मैचों में 160 तक भी नहीं पहुंच सके अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने इस बार विशाल लक्ष्य देखकर पहले ही समर्पण कर दिया और नीतीश कुमार रेड्डी (3-25) व रवि बिश्नोई (3-26) एवं उनके साथी गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 14.1 ओवरों में 94 रनों बिखर गई। वस्तुतः इस सीरीज में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही निराशा मिली है। अब दोनों टीमें यहां से एशियाई खेलों के लिए रवाना होंगी।
𝗙𝗿𝗶𝗲𝗻𝗱𝘀𝗵𝗶𝗽, indeed! 🤝😊
Afghanistan Captain Ibrahim Zadran joins #TeamIndia and Captain Shreyas Iyer during the victory celebrations 🙌#AFGvIND | @ACBofficials pic.twitter.com/TniITU33z0
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
अभिषेक ने धुआंधार शतक के बीच ये रिकॉर्ड भी बनाए
सच पूछें तो अभिषेक ने इस धुआंधार शतकीय प्रहार के बीच कुछ और रिकॉर्ड बनाए। पहला तो यह कि 30 गेंदों पर शतक पूरा करके उन्होंने किसी ‘फुल-मेंबर’ टीम के खिलाफ तीव्रतम और कुल मिलाकर तीसरा सबसे तेज T20I शतक लगाया। इस क्रम में उन्होंने न्यूजीलैंड के फिन एलन के इसी वर्ष दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों पर बनाए गए तीव्रतम शतक का रिकॉर्ड तोड़ा और मैदान पर ही ध्यान की मुद्रा में बैठकर शतक का जश्न मनाया।

सिर्फ बाउंड्री से पूरा कर दिया शतक
अभिषेक ने इस दौरान 11 शानदार छक्के और नौ चौके जड़े। यानी सिर्फ बाउंड्री से ही उन्होंने शतक पूरा कर लिया, जो किसी T20I पारी में बाउंड्री से बनाए गए रनों का सबसे ज्यादा प्रतिशत है। अब अभिषेक के नाम 30 या उससे कम गेंदों और 40 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वह टी20I में तीन शतक लगा चुके हैं।
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
अभिषेक-संजू की मदद से भारत ने बनाया रिकॉर्ड पावरप्ले स्कोर
मुकाबले की बात करें तो पिछले दो मैचों में सिक्के की उछाल जीतने वाले श्रेयस अय्यर आज टॉस हार गए और सीरीज में पहली बार भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला और इससे अभिषेक को क्रीज पर पूरा समय मिला। सिर्फ 16 गेंदों पर पचासा पूरा करने वाले अभिषेक की यह जबर्दस्त पारी ही थी कि भारत अपनी पारी के दूसरे भाग में रिवर्स-स्विंग की वजह से आई धीमी गति के बावजूद आवश्यक बढ़त हासिल करने में सफल रहा।

ओपनिंग जोड़ी ने पहले छह ओवरों में 100 रन बनाए थे, जो भारत का रिकॉर्ड पावरप्ले स्कोर था। वहीं संजू को पावरप्ले में हालांकि ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने भी 35 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा दिया और दोनों के बीच तूफानी शतकीय भागीदारी आ गई। लेकिन इसके बाद टीम कुल 221 रन ही बना सकी। इस क्रम में आखिरी पांच ओवरों में चार विकेट की क्षति पर 37 रन ही आ सके, अन्यथा स्कोर 250 के पार जाता प्रतीत हो रहा था।
What a way to get your 2️⃣nd consecutive 3️⃣-wicket haul! 🫡
How good was that over from Nitish Kumar Reddy? 🙇♂️
Scorecard ▶️ https://t.co/Zixki4RhPt#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/nvEiYVt5cg
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
कठिन लक्ष्य के सामने अफगानिस्तान की पारी देखें तो पहले ओवर में ऑलराउंडर नीतीश ने 15 रन खर्च कर दिए। लेकिन बाद में तीन विकेट लेकर वापसी की। ओपनरद्वय रहमानुल्लाह गुरबाज (15 रन, 11 गेंद, तीन चौके) व कप्तान इब्राहिम जादरान (25 रन, 16 गेंद, एक छक्का, चार चौके) ने पहले विकेट पर 31 रन जोड़े, जो पारी की सबसे बड़ी भागीदारी साबित हुई क्योंकि अक्षर पटेल (2-9) ने चौथे ओवर में गुरबाज सहित दो विकेट निकाले तो फिर लाइन लग गई और 63 रनों की वृद्धि पर सभी 10 बल्लेबाज लौट गए। अजमतुल्लाह (17 रन, 13 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व नूर उल रहमान (11 रन, 15 गेंद, दो चौके) दहाई में पहुंच सके दो अन्य बल्लेबाज रहे। उधर जसप्रीत बुमराह व यश ठाकुर ने भी एक-एक सफलता पाई।


