वाराणसी, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया गया। रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र, सिगरा में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विरासत लिखी जाएगी तो उसमें यह भी लिखा जाएगा कि उन्होंने देश को नक्सलवाद से कैसे मुक्ति दिलाई, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 कैसे समाप्त की, करोड़ों लोगों को गरीबी से कैसे बाहर निकाला, संसद में महिलाओं को बराबर की भागीदारी कैसे दिलाई और नौजवानों के सपनों को कैसे पंख दिए। वस्तुतः एक महान नेता लोगों को स्वावलंबी बनाता है और प्रधानमंत्री मोदी ने यही किया है।

वाराणसी से वडनगर तक सेवा यात्रा को रवाना किया
राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सहित सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों संग पीएम मोदी की कर्मभूमि वाराणसी से उनके जन्मभूमि वडनगर सेवा यात्रा को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस यात्रा में 250 बाइक पर 500 यात्री गांगाजल लेकर रवाना हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के जीवन तथा उनके सकारात्मक पहलुओं को सम्मिलित करते हुए एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।

यह पीएम मोदी की जन्मभूमि को कर्मभूमि से जोड़ने की यात्रा – राजनाथ
रक्षा मंत्री ने कहा कि काशी और वडनगर को जोड़ने वाली यात्रा प्रधानमंत्री की जन्मभूमि को कर्मभूमि से जोड़ने की यात्रा है। एक ओर काशी है, जहां से उनके सार्वजनिक जीवन को नई ऊर्जा मिली और दूसरी ओर वडनगर है, जहां उन्हें मां हीराबेन का आशीर्वाद और संस्कार मिले। उन्होंने इसे ‘सेवा, संस्कार और साधना की संगम यात्रा’ बताया।

दो हजार साल पुराना काशी-वडनगर का रिश्ता
राजनाथ सिंह ने कहा कि वडनगर और काशी का रिश्ता बहुत पुराना है। करीब दो हजार साल पहले बौद्ध भिक्षुओं ने सारनाथ से वडनगर की यात्रा की थी। उस समय उद्देश्य ज्ञान और अध्यात्म को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना था। आज उसी प्राचीन परंपरा को नए रूप में सेवा यात्रा के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि वह दुनिया के बड़े नेताओं से मिलते समय उन्हें भारत में बनी वस्तुएं उपहार में देते हैं। उन्होंने अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन को वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी से बना पिकॉक ब्रोच दिए जाने का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने उपस्थित लोगों से मोबाइल की टॉर्च जलवाकर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दिलाई। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अभी दशकों तक देश की सेवा करनी है।
Speaking at the Flag Off ceremony of Seva Yatra under Seva Sankalp Abhiyan in Varanasi. https://t.co/taQXdDsTeh
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 17, 2026
पहले सरकारों को कुर्सी बचाने की रहती थी चिंता
राजनाथ सिंह ने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले भारत के हाथ से अवसर निकल जाते थे। पहले की सरकारें सोती रहती थीं या उन्हें अपनी कुर्सी बचाने की चिंता रहती थी। उन्होंने सेमीकंडक्टर उद्योग का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया की बड़ी चिप निर्माता कम्पनी भारत में फैक्ट्री लगाना चाहती थी, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उसे दो बार अनुमति नहीं दी और देश ने रोजगार का बड़ा अवसर खो दिया। वहीं पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर को बढ़ावा देने की पहल की तो सवाल उठाए गए कि भारत में इसकी इंडस्ट्री कैसे लग सकती है।
नरेंद्र मोदी भारत के सम्मान और गौरव का नाम : चिराग
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व में भी सरकारें रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को देश और विदेश में नई पहचान दिलाने का काम किया है। पिछले 12 वर्षों में उन्होंने हर दिशा में अपनी सोच को स्थापित किया है और आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी केवल देश के प्रधानमंत्री का नाम नहीं, भारत के सम्मान और गौरव का नाम है। यदि देश का प्रत्येक युवा उनके व्यक्तित्व का अंश भर भी अपने जीवन में उतार ले तो देश का भविष्य और बेहतर होगा।’

अन्नदाता मजबूत होगा तो देश मजबूत : चंद्रबाबू नायडू
वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि काशी की धरती पर खड़ा होना उनके लिए गर्व का क्षण है। काशी सबसे प्राचीन नगरी है और नई सोच देती है। वडनगर से काशी तक प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा की यात्रा दिखाई है। आज देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है।
नायडू ने कहा कि अन्नदाता मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तकनीक की समझ का उल्लेख करते हुए कहा कि वह युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। यही नया और आत्मनिर्भर भारत है। उन्होंने वाराणसी में बड़ी संख्या में लोगों के आने का जिक्र करते हुए यहां बालाजी का मंदिर बनाने की बात भी कही।

आज विश्व के लोकप्रिय नेता की सेवा यात्रा को विश्व देख रहा है – सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के लोकप्रिय नेता एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए मां गंगा से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने तथा सेवा संकल्प अभियान को सफलता से पूरी होने की कामना की। उन्होंने कहा आज भारत दुनिया के देशों से आंख से आंख मिलाकर बात कर सकता है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की देन है।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2100490750232539212
सीएम योगी ने कहा कि आज गांव आत्मनिर्भरता की कहानी कह रहे हैं। चार करोड़ लोगों को आवास मुहैया कराकर उनको सर ढकने की व्यवस्था की गई। स्वच्छ भारत मिशन में 12 करोड़ शौचालय बने, नौजवानों को बिना किसी सिफारिश के आज नौकरियां प्राप्त हो रहीं, 11 करोड़ परिवारों तक उज्जवला योजना का लाभ पहुँचीं है। गांवों जिनको बिजली, पानी, बैंकिंग की सुविधा मिली है, यह यात्रा इन सभी को जोड़े हुए है। आज स्टार्टअप से करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है। भारत कोविड कॉल से लेकर लगातार 80 करोड़ लोगों को राशन की सुविधा दे रहा है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर जिसमें रेल, जहाज, मेट्रो तथा सड़कों की कनेक्टिविटी को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया गया है। भारत क्वांटम कंप्यूटिंग में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। अब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के शीर्ष चार देशों में शामिल हुई है।
'नए भारत' के शिल्पी, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी, आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू जी और @BJP4UP के माननीय प्रदेश… pic.twitter.com/VDmL2U8vzP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 17, 2026
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है – पंकज चौधरी
केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। एक सामान्य कार्यकर्ता से देश के प्रधानमंत्री तक का उनका सफर बहुत संघर्षों वाला रहा है। उन्होंने बताया कि वाराणसी से वडनगर तक की सेवा यात्रा को प्रतिदिन 60 से 80 जगहों पर स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा केवल आयोजन नहीं है बल्कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करेगा।
250 बाइक से 500 यात्री वडनगर रवाना
पंकज चौधरी ने बताया कि काशी से 250 बाइक पर सवार 500 यात्री गंगाजल लेकर वडनगर रवाना हुए। उसी प्रकार 250 बाइक पर 500 यात्री गुजरात की पवित्र नदियों का जल लेकर वडनगर से काशी आएंगे। सात अक्तूबर को वडनगर में बाबा हाटकेश्वर को जल अर्पित किया जाएगा और काशी में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर यात्रा पूर्ण होगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस पर आज सांसद के रूप में उनकी कर्मभूमि काशी से जन्मभूमि वडनगर तक जाने वाली बाइक यात्रा को माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @iChiragPaswan जी, आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @ncbn जी… pic.twitter.com/JCsHa0jHHm
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 17, 2026
10 राज्यों के 193 जिलों और 1,159 गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा
उन्होंने कहा कि हजारों किलोमीटर की यह यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों और 1,159 गांवों से होकर गुजरेगी। उत्तर प्रदेश के 50 जिले यात्रा के मार्ग में आएंगे। प्रतिदिन 60 से 80 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। यात्रा के दौरान वृक्षारोपण, जल संरक्षण, नशामुक्ति और प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प दिलाया जाएगा। प्रत्येक पड़ाव पर 15 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी, स्थानीय नेताओं से संवाद होगा और स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया जाएगा।


