नई दिल्ली, 13 अगस्त। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी व शाह अब चैन से सो नहीं पाएंगे। राहुल नई दिल्ली के मावलंकर हॉल में रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन के दौरान बोल रहे थे।

दरअसल, गुरुवार को ही संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन था। ससंद के इस सत्र में विपक्ष के हंगामे व लगातार गतिरोध के चलते अधिकतर समय तक सदन का कामकाज नहीं चल पाया।
राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को आज की उसकी अभिव्यक्ति के जरिए समझना होगा। आरएसएस के लोगों को भारत की कोई समझ नहीं है और उनके सामने डरने की कोई वजह नहीं है। पूंजीपतियों ने आरएसएस का इस्तेमाल किया है।
‘.. मैं आपको बता रहा हूं कि नरेंद्र मोदी रात नहीं सोते हैं’
पीएम मोदी और अमित शाह का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘इनको हम पागल कर देंगे… मैं आपको बता रहा हूं कि नरेंद्र मोदी रात नहीं सोते हैं। उसके अलग-अलग कारण हैं। अमित शाह कहां गायब हो गए हैं। वे भाग गए हैं। 20 दिन वे संसद भवन में नहीं घुस पाए। क्यों? क्योंकि पहली बार उन्हें भारत की बात सुननी पड़ रही है।’
LIVE: LoP Shri @RahulGandhi | Rachnatmak Congress National Convention | New Delhi https://t.co/lDUnDEsgvQ
— Congress (@INCIndia) August 13, 2026
राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर कहा, “वे अब चैन से सो नहीं पाएंगे। कांग्रेस पार्टी और पूरा विपक्ष अब खुलकर अपनी बात रख रहा है। अब इसे रोका नहीं जा सकता। यह ‘थैंक यू, टाटा, गुडबाय’ वाला मामला है।”
पीएम मोदी व शाह जब तक पद नहीं छोड़ते, तब तक चैन से नहीं सो पाएंगे
उन्होंने कहा, “मेरी बात याद रखिए, जिस दिन तक नरेंद्र मोदी इस्तीफा नहीं देते और अमित शाह पद नहीं छोड़ देते, तब तक वे दोनों चैन से नहीं सो पाएंगे। हम उन्हें सोने नहीं देंगे, पूरी रात जगाए रखेंगे, जब तक कि वे आखिरकार टूटकर यह न कह दें कि ‘यह हमारे बस की बात नहीं है, हमें माफ कर दीजिए, हमें जाने दीजिए।”
लिख कर ले लो… सोने नहीं देंगे 🔥 pic.twitter.com/hnhRxud037
— Congress (@INCIndia) August 13, 2026
‘हम यह लड़ाई अपने देश की संस्कृति और मूल भावना के लिए लड़ रहे’
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ‘और हम यह लड़ाई अपने देश की संस्कृति और मूल भावना के लिए लड़ रहे हैं। बिना नफरत के, बिना हिंसा के। हमारा देश नफरत का नहीं बल्कि अपनापन, प्यार, भाईचारे और अहिंसा का देश है। हम यह बात सबको साबित करके दिखाएंगे।’ राहुल ने यह भी दावा किया कि उन्हें आजकल पीएम मोदी के दफ्तर के अंदर से जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि ‘अंदर पूरा विद्रोह’ चल रहा है।
बड़े पूंजीपतियों ने अपने हितों के लिए आरएसएस पर कब्जा कर लिया
राहुल गांधी ने आरएसएस के बारे में दावा किया कि अब यह संगठन पहले जैसा नहीं रहा। उन्होंने कहा, ‘आरएसएस का इस्तेमाल बड़े पूंजीपतियों ने अपने हितों के लिए किया है और उस पर कब्जा कर लिया है. आरएसएस बहुत पहले ही अपने मूल रूप में खत्म हो चुका है। आरएसएस क्या था? वह छोटे भारतीय कारोबारी- सुनार, जौहरी और छोटे व्यापारियों की अभिव्यक्ति था। वही आरएसएस था।’
एक मूल ताकत के रूप में आरएसएस अब मर चुका है
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘वह अब खत्म हो गया है। अब वह नहीं रहा। वे लोग अपनी लाठियां लेकर खड़े रहते हैं और खुद को हास्यास्पद बना रहे हैं। एक मूल ताकत के रूप में आरएसएस मर चुका है। अब आरएसएस बड़े पूंजीपतियों का हथियार भर बन कर रह गया है।’
मोदी सरकार की विदेश नीति का मजाक उड़ाया…
मोदी सरकार की विदेश नीति पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘पता नहीं कहां से इनके दिमाग में घुस गया कि फॉरेन पॉलिसी ये होती है…।” इसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के पास गए और दौड़ते हुए उन्हें गले लगा लिया। फिर बोले – ‘पता नहीं किसने इनके दिमाग में डाला, कहां से घुसा…।’
मोदी को राहुल गांधी की दो टूक 🔥 pic.twitter.com/JuGXg729Et
— Congress (@INCIndia) August 13, 2026
उन्होंने दावा किया ‘चीन ने अरुणाचल में हमें पेट्रोलिंग करने से मना कर दिया। उसने कहा कि आपकी जमीन है, लेकिन आप यहां पेट्रोलिंग नहीं कर सकते।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी आंखों से देखा कि गलवान के बाद प्रधानमंत्री आए। एक जूम कॉल थी। प्रधानमंत्री कहते हैं कि हिन्दुस्तान की जमीन का एक इंच चीन ने नहीं लिया। उसके बाद सेना कहती है कि हिन्दुस्तान की जमीन तो ले गए। आप सोचिए चीन को संदेश दिया गया। चीन के वार्ताकारों ने हमारे वार्ताकारों से कहा कि आप क्या कह रहे हैं? आपके प्रधानमंत्री ने बोला कि हमारी आपकी जमीन नहीं गई।’
राहुल गांधी ने कहा, “यदि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध छिड़ गया है तो ऐसे समय में यदि इंदिरा गांधी जी जैसा नेतृत्व होता तो हमारे पास सबसे बड़ा अवसर होता। क्योंकि ईरान हमारा पुराना दोस्त है, अमेरिका और रूस भी हमारे दोस्त हैं, इसलिए हम उनके बीच दोस्ती कराने और मध्यस्थता करने की भूमिका निभा सकते थे। लेकिन पाकिस्तान आगे बढ़कर हमारी जगह ले गया और नरेंद्र मोदी बस खड़े होकर देखते रहे।’

