उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स फिर 79,000 के ऊपर नहीं टिक सका  

मुंबई, 5 अगस्त। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लगातार चौथी बार रेपो रेट को 5.25% पर यथावत रखने के फैसले के बाद कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि अंतिम घंटे में बैंकिंग, ऑटो और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी आने से दोनों मानक सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें बीएसई सेंसेक्स तो लगातार दूसरे दिन 79,000 के पार जाने के बाद टिक नहीं सका और 152 अंक की बढ़त लेकर रुका जबकि एनएसई निफ्टी 10 अंक चढ़ा।

सेंसेक्स 152.05 अंकों की बढ़त से 78,581 पर बंद  

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19% की बढ़त लेकर 78,581 पर बंद हुआ। हालांकि कारोबार की शुरुआत अच्छी रही और सेंसेक्स लगभग 527 अंकों की उछाल से 79,055.38 पर खुला। लेकिन यही इसका दिन का उच्चतम स्तर बना गया और दोपहर में बिकवाली बढ़ने से यह 78,285.74 अंक तक फिसल गया था। फिलहाल अंतिम घंटे में आई खरीदारी ने सूचकांक कुछ हद तक संभल गया। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 17 के स्टॉक मजबूत रहे तो 12 में कमजोरी रही।

निफ्टी 9.75 अंक चढ़कर 24,624.65 पर बंद

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.75 अंक यानी 0.04% की हल्की बढ़त से 24,624.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने भी 24,497.95 अंक पर दिन का निचला स्तर देखा। हालांकि अंतिम तीन मिनट के भीतर इसमें करीब 55 अंकों की उछाल देखने को मिली। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों 26 के शेयर उछले तो 22 में गिरावट दर्ज की गई।

व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.18 प्रतिशत और 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स देखें तो निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो ने बेहतर प्रदर्शन किया जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी बैंक का प्रदर्शन खराब रहा।

अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा 2.04 फीसदी चढ़े

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा 2.04 फीसदी चढ़े। एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर दबाव में रहे।

FII ने 2,446.47 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 2,446.47 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की, जिससे बाजार को समर्थन मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular