hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जैश-ए-मोहम्मद से खतरे के बाद CM सुवेंदु करेंगे बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल, STF जांच में मिले सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जैश-ए-मोहम्मद से खतरे के बाद CM सुवेंदु करेंगे बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल, STF जांच में मिले सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

जैश-ए-मोहम्मद से खतरे के बाद CM सुवेंदु करेंगे बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल, STF जांच में मिले सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज

Revoi Editor
Last updated: August 3, 2026 12:31 pm
Revoi Editor
Published: August 3, 2026
Share
Bengal Rides the Hindutva Wave: Challenges Facing CM Suvendu Adhikari
SHARE

कोलकाता, 3 अगस्त। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जान को खतरे की जानकारी सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी अब बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल करेंगे। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह फैसला दो संदिग्धों की गिरफ्तारी और जांच में सामने आए सुरक्षा संबंधी इनपुट के बाद लिया गया है। एसटीएफ ने हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े हमीम मंडल और उसकी सहयोगी अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी के अनुसार, दोनों के संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकवादी-अपराधी समूह शहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) से भी होने की जानकारी सामने आई है।

सीएम की गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज बरामद

एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, हमीम मंडल को शुक्रवार सुबह पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान शहर से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के रोजाना के कार्यक्रमों और आवाजाही से संबंधित कुछ दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सूत्रों के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी ने रविवार शाम से बुलेटप्रूफ वाहन का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। उन्होंने पूर्वी मिदनापुर जिले के कांथी स्थित अपने पैतृक घर से कोलकाता तक की यात्रा भी इसी गाड़ी से की।

पहले से काफिले में शामिल थी बुलेटप्रूफ गाड़ी

राज्य पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव के बाद जब सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने थे, तभी उनके काफिले में बुलेटप्रूफ वाहन शामिल कर लिया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री आम यात्राओं के दौरान लोगों से सीधे मिलने-जुलने में सहज महसूस करते थे, इसलिए वह इसका नियमित इस्तेमाल नहीं करते थे। अधिकारी ने बताया कि मौजूदा सुरक्षा हालात और खतरे के स्तर को देखते हुए अब उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

करीबी सहयोगी की हत्या के बाद बढ़ी थी चिंता

गौरतलब है कि 6 मई को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी का रास्ता रोका और फिर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने नजदीक से गोलीबारी की, जिसमें चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें केवल बुलेटप्रूफ वाहन में यात्रा करने की सलाह दी थी। हालांकि, रविवार तक मुख्यमंत्री ने इसका इस्तेमाल शुरू नहीं किया था।

You Might Also Like

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 वर्षों बाद जीता पदक, कांस्य पदक प्लेऑफ में न्यूजीलैंड को शूटआउट किया
ACT हॉकी : गत चैम्पियन भारत ने हरमनप्रीत के दो गोल से पाकिस्तान को हराया, अजेय रहकर राउंड रॉबिन लीग का समापन
भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच में पड़ सकता है खलल, हिंदू महासभा ने दी चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट का निर्वाचन आयोग को आदेश – बिहार में 65 लाख निरस्त वोटरों की सूची कारण के साथ जारी करें
एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन चिंतित, जानें वजह?
TAGGED:CM Suvendusecurity-related documentsSTF probeThreat from Jaish-e-Mohammeduse of bulletproof car
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?