1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘दादरी की फ्लॉप रैली के बाद दूसरी सभा करने की हिम्मत नहीं बची’
ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘दादरी की फ्लॉप रैली के बाद दूसरी सभा करने की हिम्मत नहीं बची’

ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘दादरी की फ्लॉप रैली के बाद दूसरी सभा करने की हिम्मत नहीं बची’

0
Social Share

लखनऊ, 6 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए गए पोस्ट में राजभर ने दावा किया कि दादरी की कथित “फ्लॉप रैली” के बाद अखिलेश यादव अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख निराश और हताश हो गए हैं, इसलिए अब दूसरी रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

राजभर ने अपने पोस्ट की शुरुआत तंज भरे अंदाज में करते हुए लिखा, “गुड मॉर्निंग अखिलेश जी। उठ जाइए, सुबह हो चुकी है। कितना सोएंगे महाराज।” उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने सपने में देखा कि अखिलेश यादव चुनाव तक आराम की मुद्रा में ही रहने वाले हैं।

सुभासपा प्रमुख ने आगे कहा कि दादरी की “फ्लॉप रैली” के बाद सपा नेतृत्व को अपनी राजनीतिक स्थिति का अंदाजा हो गया है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के ही कुछ लोग बता रहे हैं कि उस रैली के परिणाम को देखकर अखिलेश यादव अब दूसरी रैली आयोजित करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा, “उठ जाइए महाराज, हम तो आपके मित्र हैं। मित्रता की वजह से आपकी चिंता रहती है।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “सिर्फ यादव और मियां भाई के वोट से काम नहीं बनेगा, ना ट्विटर, एसी-पीसी काम करेगा। इसलिए उठ जाग मुसाफिर भोर भयो।”

गौरतलब है कि हाल के दिनों में ओम प्रकाश राजभर लगातार सोशल मीडिया के जरिए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे हैं। वह कभी सपा के वोट बैंक को लेकर टिप्पणी करते हैं तो कभी पार्टी की राजनीतिक रणनीति और कार्यक्रमों पर सवाल उठाते हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code