1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. यूपी के शामली में पुलिस मुठभेड़ : 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब ढेर, सब-इंस्पेक्टर घायल
यूपी के शामली में पुलिस मुठभेड़ : 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब ढेर, सब-इंस्पेक्टर घायल

यूपी के शामली में पुलिस मुठभेड़ : 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब ढेर, सब-इंस्पेक्टर घायल

0
Social Share

शामली/बलिया। उत्तर प्रदेश के शामली और बलिया जिलों में पुलिस की बदमाशों से अलग-अलग मुठभेड़ हुई। शामली में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मेहताब उर्फ बेचैन मुठभेड़ में मारा गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। वहीं, बलिया में हिस्ट्रीशीटर गौ तस्कर मदन मोहन उर्फ डब्लू पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया।

शामली में लूट के आरोपी से मुठभेड़

शामली के कांधला थाना क्षेत्र में देर रात लूट की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो बदमाश वारदात को अंजाम देकर कांधला की ओर भाग रहे हैं। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने एक ट्यूबवेल के पास बाइक छोड़कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई के दौरान सब-इंस्पेक्टर दीपचंद गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मेहताब उर्फ बेचैन गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने मौके से 9 एमएम कार्बाइन, एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि मेहताब महिला आरक्षी से कुंडल और चेन लूट के मामले में वांछित था। इस मामले में उसके दो साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि मेहताब फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

बलिया में हिस्ट्रीशीटर गौ तस्कर घायल

उधर, बलिया जिले में शिवरामपुर गंगा घाट रोड स्थित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस की हिस्ट्रीशीटर गौ तस्कर मदन मोहन उर्फ डब्लू से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो में सवार आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। पीछा किए जाने पर आरोपी ने गाड़ी से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी थाना नरही का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गौ तस्करी समेत 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और बिना नंबर की स्कॉर्पियो बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code