hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार के अरवल में बड़ा हादसा, नियंत्रित कार नहर में गिरी, डूबने से चार लोगों की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बिहार के अरवल में बड़ा हादसा, नियंत्रित कार नहर में गिरी, डूबने से चार लोगों की मौत
राष्ट्रीयहिन्दी

बिहार के अरवल में बड़ा हादसा, नियंत्रित कार नहर में गिरी, डूबने से चार लोगों की मौत

Revoi Editor
Last updated: June 8, 2026 10:43 am
Revoi Editor
Published: June 8, 2026
Share
SHARE

अरवल, 8 जून। बिहार के अरवल में देर रात एक अनियंत्रित कार नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल, अरवल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के अरवल लॉक गांधी मैदान के नजदीक हुआ। कार में पांच लोग सवार थे। कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। नहर में पानी होने के कारण कार पूरी तरह डूब गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया। कार से चार लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान रानीतालाब थाना क्षेत्र के कनपा निवासी मनोज कुमार, अम्हारा बिहटा निवासी रिशांक सिंह, कंकड़बाग निवासी अमन कुमार और मनेर निवासी एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। मरने वाले सभी लोग पटना जिला के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि सभी लोग बिहटा से किसी काम के सिलसिले में अरवल आए थे। देर रात काम खत्म होने के बाद वापस लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। घायल चालक ने बताया कि हम लोग बिहटा से अरवल आए थे। रात में वापस लौट रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। मुझे यह जानकारी नहीं है कि हम लोग अरवल में किस व्यक्ति से मिलने आए थे। डॉक्टर विनीत कुमार ने बताया कि पुलिस पांच लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंची थी। चार लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि घायल रोहित के बचने की संभावनाएं हैं। डॉक्टर ने बताया कि चारों मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया कि उनकी मृत्यु डूबने के कारण हुई।

You Might Also Like

वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने केंद्र सरकार का प्रस्ताव ठुकराया, नहीं बनेंगे अटॉर्नी जनरल
महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे ने 6 माह के लिए मांगा था सीएम पद! लेकिन भाजपा ने ठुकरा दी उनकी पेशकश
‘G-20 लीडर्स’ समिट में पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामफोसा ने गर्मजोशी से किया स्वागत
यूपी सरकार की तैयारी : मानसून से पहले 31 मई तक सभी मंडलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश
यमुना नदी में जहर घोलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने केजरीवाल से मांगा स्पष्टीकरण और सबूत
TAGGED:Arwal road accidentBihar road accidentfour died due to drowninguncontrolled car falls into canal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?