1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. राज्यसभा चुनाव 2026 : भाजपा ने तरुण चुघ सहित 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की
राज्यसभा चुनाव 2026 : भाजपा ने तरुण चुघ सहित 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की

राज्यसभा चुनाव 2026 : भाजपा ने तरुण चुघ सहित 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की

0
Social Share

नई दिल्ली, 4 जून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी सूची में पांच राज्यों की 10 रिक्त सीटों पर चरुण चुघ सहित अन्य को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी ने ओडिशा में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित किया।

सूची के अनुसार अरुणाचल प्रदेश से ताई तगाक को उम्मीदवार बनाया है वहीं गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार, जीतेंद्र मेघजीभाई व कंजारिया को प्रत्याशी बनाया गया है।

पार्टी ने मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय प्रवक्ता तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। इसी प्रकार मणिपुर से ए शारदी देवी, राजस्थान से डॉ. अलका गुर्जर और सतीश पुनिया को उम्मीदवार बनाया है जबकि ओडिशा में प्रस्तावित उपचुनाव के लिए देबाशीष सामंतराय पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके सतीश पूनिया ने छात्र राजनीति से अपने करिअर की शुरुआत की और धीरे-धीरे शीर्ष तक पहुंचे। पूनिया राजस्थान विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह हरियाणा भाजपा के प्रभारी भी हैं। देखा जाए तो पूनिया के जाट समुदाय से होने की वजह से वह राजस्थान और हरियाणा दोनों राज्यों में राजनीतिक समीकरणों को साधने में उनको महारत है।

इसी तरह पंजाब के अमृतसर से आने वाले तरुण चुघ छोटी उम्र में ही आरएसएस (RSS) से जुड़ गए थे। वह वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उनको पार्टी का संकटमोचक और चुनावी रणनीतिकार माना जाता है। वह जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं।

ओडिशा के कटक क्षेत्र के जमीनी नेता माने जाने वाले देबाशीष सामंतराय ने मई, 2026 में बीजू जनता दल (BJD) का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। भाजपा में आने से ठीक एक दिन पहले उन्होंने राज्यसभा सांसद के पद से भी इस्तीफा दे दिया था। इसीलिए वहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code