1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. अमेरिका : लुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी, 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया
अमेरिका : लुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी, 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

अमेरिका : लुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी, 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

0
Social Share

लुइसियाना, 19 अप्रैल। अमेरिका के दक्षिणा राज्य लुइसियाना में रविवार को हुई एक सामूहिक गोलीबारी में एक से 14 वर्ष की आयु के आठ बच्चों की मौत हो गई, जिसे अधिकारी एक संदिग्ध घरेलू घटना बता रहे हैं। समाचार एजेंसी एपी ने श्रेवेपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता क्रिस्टोफर बोर्डेलोन के हवाले से बताया कि बंदूकधारी भी पुलिस काररवाई के दौरान मारा गया।

हमलावार ने कथित तौर पर रविवार तड़के अलग-अलग घरों में गोलीबारी की थी और और कथित तौर पर अपराध स्थल से भागने की कोशिश करते समय एक कार चुरा ली थी। पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे मार गिराया।

बोर्डेलोन के अनुसार, घरेलू विवाद से जुड़ी इस गोलीबारी की घटनाओं में कुल 10 लोगों को गोली मारी गई। दो वयस्क महिलाओं के सिर में गोली लगी, लेकिन वे बच गईं। वहीं, इस अफरा-तफरी के दौरान छत से कूदने के कारण एक छोटे लड़के को चोटें आईं।

हालांकि पुलिस ने बंदूकधारी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन बोर्डेलोन ने NBC को बताया कि मारे गए बच्चों में से कुछ ‘उसी के वंशज’ थे। उन्होंने कहा, ‘यह एक बहुत बड़ा क्राइम सीन है, जो हममें से ज़्यादातर लोगों ने पहले कभी नहीं देखा।’

अधिकारियों ने बताया कि वे क्राइम सीन से जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं, जो तीन अलग-अलग जगहों तक फैला हुआ था। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है और श्रेवेपोर्ट पुलिस ने इस जांच में लुइसियाना स्टेट पुलिस के जासूसों को भी शामिल किया है। फिलहाल अपराध के पीछे का कोई स्पष्ट मकसद अब तक सामने नहीं आया है।

AP की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य पुलिस ने एक बयान में कहा कि रविवार सुबह बॉशियर सिटी में पुलिस के पीछा करने के बाद हुई गोलीबारी में, जिसमें एक अधिकारी भी शामिल था, किसी भी अधिकारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। राज्य पुलिस ने उन सभी लोगों से अनुरोध किया है कि जिनके पास इस गोलीबारी से संबंधित कोई तस्वीर, वीडियो या जानकारी है, वे उसे उनके जासूसों के साथ साझा करें।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code