hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल-19 : शुभमन ने फीका किया ग्रीन का प्रयास, GT की लगातार तीसरी जीत, KKR की हार का सिलसिला जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल-19 : शुभमन ने फीका किया ग्रीन का प्रयास, GT की लगातार तीसरी जीत, KKR की हार का सिलसिला जारी
खेलहिन्दी

आईपीएल-19 : शुभमन ने फीका किया ग्रीन का प्रयास, GT की लगातार तीसरी जीत, KKR की हार का सिलसिला जारी

Revoi Editor
Last updated: April 18, 2026 2:18 am
Revoi Editor
Published: April 18, 2026
Share
SHARE

अहमदाबाद, 17 अप्रैल। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) में तीन बार के पूर्व चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की निराशा छह मैचों के बाद भी खत्म नहीं हो सकी। इस क्रम में शुक्रवार को उसे मौजूदा सत्र की पांचवीं पराजय झेलनी पड़ी और शुभमन गिल के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस (GT) टीम दो गेंदों के शेष रहते लगातार तीसरी जीत के साथ मैदान से बाहर निकली।

2⃣ points in the bag ✅
Hat-trick of wins ✅@gujarat_titans wrap a fantastic all-round show at home 🥳🏠

Scorecard ▶️ https://t.co/FACeUzse3B#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvKKR pic.twitter.com/mVnSg3ZI5p

— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026

कैमरन के साहसिक अर्धशतक से केकेआर 180 रनों तक पहुंचा

दरअसल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य मेहमान टीम विपक्षी पेसरद्वय कैगिसो रबाडा (3-29), मोहम्मद सिराज (2-23) व उनके साथी गेंदबाजों का दृढ़ता से सामना नहीं कर सकी और लय में वापसी करने वाले कंगारू आलराउंडर कैमरन ग्रीन (79 रन, 55 गेंद, चार छक्के, सात चौके) के साहसिक प्रयास का ही यह परिणाम था कि केकेआर सभी विकेट गंवाने के बाद 180 रनों तक पहुंचने में सफल रहा।

गिल का लगातार तीसरा पचासा, गुजरात ने दो गेंदों के शेष रहते पाया लक्ष्य

जवाबी काररवाई में लगातार तीसरा पचासा जड़ने वाले कप्तान शुभमन गिल (86 रन, 50 गेंद, चार छक्के, आठ चौके) ने अग्रिम रहकर दल की अगुआई की। इस क्रम में उन्होंने न सिर्फ ग्रीन का प्रयास फीका किया वरन साथी बल्लेबाजों संग उनकी उपयोगी भागीदारियों से मेजबानों ने 19.4 ओवरों में पांच विकेट पर 181 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की।

Shubman Gill 🤝 Ahmedabad

A match made in heaven for @gujarat_titans and #TATAIPL fans 🤩#KhelBindaas | #GTvKKR pic.twitter.com/IWgHDJSZxO

— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026

गुजरात टीम 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंची

पांच मैचों में तीसरी जीत के बाद गुजरात टाइटंस, जिसे पहले दो मैचों में पराजय झेलनी पड़ी थी, अब छह अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं छह मैचों के बाद पहली जीत को तरस रही कलकतिया टीम सिर्फ एक अंक लेकर 10वें व अंतिम स्थान पर फिसड्डी बनी हुई है।

Skipper Shubman Gill spreads his rizz in Ahmedabad and is adjudged the Player of the Match🏅

WATCH HIS KNOCK ▶️ https://t.co/m7lkZghYwU#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvKKR | @ShubmanGill pic.twitter.com/LprHC3iaeh

— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026

गिल ने सुदर्शन, बटलर व सुंदर संग कीं उपयोगी साझेदारियां

गुजरात टाइटंस की पारी देखें तो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ गिल ने साथी ओपनर साई सुदर्शन (22 रन, 16 गेंद, दो छक्के, एक चौका) के साथ 31 गेंदों पर 57 रनों की तेज भागीदारी के बाद जोस बटलर (25 रन, 15 गेंद, दो छक्के, दो चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों पर 38 रन और फिर वॉशिंगटन सुंदर (13 रन, 13 गेंद, एक चौका) संग तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों पर 46 रन जोड़ते हुए दल को जीत की राह पकड़ाई।

Sumptous Strokes 🫡

🎥 Shubman Gill was at his fluent best en route his superb 8⃣6⃣(50) 😎

Updates ▶️ https://t.co/FACeUzse3B#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvKKR | @ShubmanGill pic.twitter.com/zzgu4kQikw

— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026

स्कोर कार्ड

अंततः 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर गिल को वैभव अरोड़ा (1-35) ने लौटाया तो उस वक्त गुजरात को 23 रनों की दरकार थी। अब ग्लेन फिलिप्स (19 रन, 16 गेंद, दो चौके) ने राहुल तेवतिया (नाबाद सात रन) संग मोर्चा संभाला। अंतिम ओवर में जीत के लिए पांच रनों की दरकार थी, तभी रमनदीप सिंह (1-5) ने पहली वैध गेंद पर फिलिप्स को मायूस कर दिया। लेकिन तेवतिया व मो. शाहरुख खान (नाबाद तीन रन) ने जीत की औपचारिकता पूरी कर दी। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 34 रन देकर सुंदर व बटलर के विकेट निकाले तो सुनील नराइन (1-28) ने सुदर्शन को लौटाया।

Perfect start for @gujarat_titans 🔥

🎥 Kagiso Rabada roaring with 2️⃣ early wickets ☝️

Updates ▶️ https://t.co/FACeUzse3B#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvKKR pic.twitter.com/Sk4217EZfy

— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026

रबाडा व मो. सिराज ने बिगाड़ी केकेआर की शुरुआत

इसके पूर्व रबाडा व मो.सिराज ने केकेआर की शुरुआत बिगाड़ दी, जब चार ओवरों में ही 32 पर शीर्ष तीन बल्लेबाज लौट गए। खाता नहीं खोल सके कप्तान अजिंक्य रहाणे को पारी की चौथी गेंद पर सिराज ने निबटाया तो ओपनर टिम साइफर्ट (19 रन, 14 गेंद, एक छक्का, दो चौके) को मायूस करने से पहले रबाडा दूसरे ही ओवर में अग्निकृष रघुवंशी (आठ रन, चार गेंद, दो चौके) को शिकार बना चुके थे। गेंदबाजों की कसावट का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि पावर प्ले खत्म होने तक सिर्फ 37 रन बन सके थे।

Making a strong statement 💪

Cameron Green getting a move on for #KKR 💜

Updates ▶️ https://t.co/FACeUzse3B#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/utzOHFRbGx

— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026

ग्रीन की पॉवेल व अनुकूल संग अर्धशतकीय भागीदारियां

ग्रीन ने इसके बाद रोवमन पॉवेल (27 रन, 20 गेंद, दो छक्के, दो चौके) संग 43 गेंदों पर 55 रन जोड़े और फिर अनुकूल रॉय (नौ रन, सात गेंद, एक चौका) को सामने वाले छोर पर खड़ा रखते हुए 23 गेंदों पर ही आक्रामक 60 रनों की भागीदारी कर दी। फिलहाल 15वें ओवर में 147 के योग पर अनुकूल को प्रसिद्ध कृष्णा (1-32) ने लौटाया तो सामने वाले छोर से लगातार विकेट गिरने के बीच ग्रीन की धार भी कुंद हो गई।

Cameron Green put his hand up for #KKR when they needed it the most ✋

Will it turn out to be a match-winning effort? 🤔

Relive his knock ▶️ https://t.co/FAqrZbvNSW #TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvKKR pic.twitter.com/0Boq1A8NKL

— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026

अंतिम गेंद पर राशिद खान (1-44) के खिलाफ आउट होने से पहले ग्रीन साथी बल्लेबाजों संग बची 31 गेंदों पर 33 रन ही जोड़ सके। इस दौरान रिंकू सिंह (एक रन) ने फिर निराश किया तो रमनदीप सिंह (17 रन, आठ गेंद, एक छक्का, दो चौके) ही तनिक हाथ दिखा सके। रबाडा व मो. सिराज के अलावा अशोक शर्मा ने 45 रन देकर दो विकेट निकाले।

शनिवार के मैच :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु, अपराह्न 3.30 बजे), सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (हैदराबाद, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

आरसीबी के कप्तान विराट बोले – ‘मैंने अपना 120 फीसदी देने की कोशिश की, मेरे लिए निष्ठा सबसे अहम’
बजट में नहीं दिखी गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई की चिंता : मायावती
फ्रेंच ओपन टेनिस : चैम्पियन इगा स्वियातेक ने महिला एकल में पूरी की खिताबी हैट-ट्रिक
कोरोना की दहशत के बीच केंद्र का आश्‍वासन – देश में प्रतिदिन 18,800 मीट्रिक टन ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध
भारत-पाक सीजफायर का अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर लिया क्रेडिट, कहा- दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता
TAGGED:CricketGT Secures Third Consecutive WinIPL-19IPL2026KKR's Losing Streak ContinuesShubman Overshadows Green's Effort
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यहिन्दी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

August 7, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?