BCCI नमन पुरस्कार 2026 : शुभमन गिल व स्मृति मंधाना सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अवार्ड से सम्मानित
नई दिल्ली, 15 मार्च। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को 2024-2025 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रविवार को यहां आयोजित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) नमन पुरस्कार 2026 समारोह में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग) अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मंधाना पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर घोषित
गिल ने प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर पुरस्कार’ जीता। उनका यह दूसरा ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार है, इससे पहले उन्होंने 2023 में यह पुरस्कार जीता था। वहीं मंधाना को यह पुरस्कार पांचवीं बार मिला।
🚨 𝗖𝗼𝗹. 𝗖.𝗞. 𝗡𝗮𝘆𝘂𝗱𝘂 𝗟𝗶𝗳𝗲𝘁𝗶𝗺𝗲 𝗔𝗰𝗵𝗶𝗲𝘃𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁 𝗔𝘄𝗮𝗿𝗱 🚨
Celebrating a lifetime of contribution to Indian cricket 🇮🇳
Congratulations to #TeamIndia great Roger Binny on receiving the prestigious award 👏👏#NamanAwards pic.twitter.com/f7DgD8efOK
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
The Wall 👌
A mentor 🙌
An enduring pillar of Indian cricket 🇮🇳From standing tall in the toughest battles to guiding the next generation of stars, his contribution to the game is immeasurable 🫡🫡
The legendary Rahul Dravid is honoured with the 𝐂𝐨𝐥. 𝐂.𝐊. 𝐍𝐚𝐲𝐮𝐝𝐮… pic.twitter.com/ZEw7NoCVAt
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
बिन्नी, द्रविड़ व मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
वहीं पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को बीसीसीआई के सर्वोच्च सम्मान ‘कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय क्रिकेट में उनके बेहतरीन योगदान को देखते हुए दिया गया।
A trailblazer in women’s cricket and an icon of the game ✨
Her remarkable journey has inspired generations and elevated Indian women’s cricket to new heights 🇮🇳
Congratulations to #TeamIndia great Mithali Raj on being honoured with the 𝗕𝗖𝗖𝗜 𝗟𝗶𝗳𝗲 𝗧𝗶𝗺𝗲… pic.twitter.com/x0dxG55fwT
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
गिल के लिए 2025 का वर्ष बेहद शानदार रहा
देखा जाए तो गिल के लिए 2025 का वर्ष बेहद शानदार रहा और उन्होंने क्रिकेट के लंबे प्रारूपों में खुद को टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज में से एक के तौर पर स्थापित किया। इंग्लैंड दौरे पर कप्तान गिल ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम की अगुआई करते हुए 10 पारियों में 75.40 के औसत से कुल 754 रन बनाए, जिससे वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसमें चार शतक और 269 रन का उनका सर्वोच्च स्कोर भी शामिल था।
Meet the reigning T20 World Champions 🏆
🎥 The ICC Men's T20 World Cup 2026 winners are felicitated by BCCI President Mr. @MithunManhas and BCCI Hon. Secretary Mr. @lonsaikia 👏#NamanAwards pic.twitter.com/c5xCCHdx41
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
पिछले वर्ष भारत की ‘चैम्पियंस ट्रॉफी’ जीत में भी गिल ने अहम भूमिका निभाई थी। इस टूर्नामेंट में उन्होंने दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज के तौर पर प्रवेश किया था। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले मैच में उन्होंने नाबाद 101 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में कुल 188 रन बनाकर अपना अभियान समाप्त किया।
🚨 𝗣𝗼𝗹𝗹𝘆 𝗨𝗺𝗿𝗶𝗴𝗮𝗿 𝗔𝘄𝗮𝗿𝗱 🚨
Dominating attacks and delivering big runs when it mattered most 🫡
Congratulations to #TeamIndia captain Shubman Gill on being named 𝐁𝐞𝐬𝐭 𝐈𝐧𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐂𝐫𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭𝐞𝐫 – 𝐌𝐞𝐧 🏆👏#NamanAwards | @ShubmanGill pic.twitter.com/IozcgwWyOD
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
मंधाना ने कुल 1,703 अंतरराष्ट्रीय रनों के साथ किया 2025 का समापन
वहीं मंधाना ने 2025 का समापन कुल 1,703 अंतरराष्ट्रीय रनों के साथ किया। इसमें वनडे में 1,362 रन शामिल हैं, जो किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। ऐसा करके मंधाना महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक ही कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज़ बन गईं।
A historic triumph honoured 🏆
A prestigious felicitation of the ICC Women's Cricket World Cup 2025 winners by BCCI Vice President Mr. @ShuklaRajiv and BCCI Hon. Joint Secretary Mr. @prabhtejb ✨#NamanAwards pic.twitter.com/OaGASjJKeW
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
भारत को अपना पहला महिला विश्व कप खिताब दिलाने में भी मंधाना ने अहम योगदान दिया। उन्होंने नौ मैचों में कुल 434 रन बनाए और टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह दूसरे स्थान पर रहीं।
1⃣8⃣0⃣0⃣ runs
3⃣6⃣ matches
7⃣ centuriesElegance, consistency and a year to remember ✨#TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana bags the 𝐁𝐞𝐬𝐭 𝐈𝐧𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐂𝐫𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭𝐞𝐫 – 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧 award for the 5⃣th time 🏆👏#NamanAwards | @mandhana_smriti pic.twitter.com/u9KlB1CTON
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
विश्व कप से पहले बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंदों पर शतक जड़कर किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा तीव्रतम वनडे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया और इस तरह उन्होंने विराट कोहली के 52 गेंदों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
ये क्रिकेटर भी किए गए सम्मानित
शेफाली वर्मा को 2024–25 घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला सीनियर वनडे क्रिकेटर, ईरा जाधव को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (घरेलू), हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर और आयुष म्हात्रे को घरेलू सीमित ओवर की प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
