1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने नितिन नबीन सहित 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने नितिन नबीन सहित 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने नितिन नबीन सहित 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

0
Social Share

नई दिल्ली, 3 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को राज्यसभा के नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भी नाम शामिल है, जिन्हें बिहार से उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महाचसिचव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार उम्मीदवार बनाए गए हैं। असम से तेराश गोवाला व जोगेन मोहन, ओडिशा से मनमोहन सामल व सुजीत कुमार, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।

नामांकन प्रक्रिया में सिर्फ एक दिन बाकी

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में सिर्फ एक दिन बाकी है। बिहार समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होने हैं। इनमें महाराष्ट्र में सात, तमिलनाडु में छह, बिहार और पश्चिम बंगाल में पांच-पांच, ओडिशा में चार, असम में तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दो-दो तथा हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए मतदान होगा।

बिहार की पांच सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को जारी हुई थी। नामांकन की अंतिम तारीख पांच मार्च है। चूंकि तीन एवं चार मार्च को होली की छुट्टी है, लिहाजा नामांकन के लिए सिर्फ पांच मार्च का दिन ही बाकी है। बिहार से जिन पांच सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, उनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code