1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. अमेरिका ने अपने नागरिकों से मध्य-पूर्व छोड़ने का दिया निर्देश, टास्क फोर्स को किया सक्रिय
अमेरिका ने अपने नागरिकों से मध्य-पूर्व छोड़ने का दिया निर्देश, टास्क फोर्स को किया सक्रिय

अमेरिका ने अपने नागरिकों से मध्य-पूर्व छोड़ने का दिया निर्देश, टास्क फोर्स को किया सक्रिय

0
Social Share

वाशिंगटन, मार्च। अमेरिका ने अपने नागरिकों से मिडिल-ईस्ट के प्रमुख हिस्सों को तुरंत छोड़ने को कहा है। अमेरिका ने क्षेत्र में तनाव बढ़ने के साथ ‘गंभीर सुरक्षा जोखिमों’ की चेतावनी दी है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मध्य पूर्व में मौजूद सभी अमेरिकी नागरिकों से एक वीडियो जारी कर कहा कि आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है

वाणिज्य दूतावास मामलों की सहायक सचिव मोरा नामदार ने कहा कि विदेश विभाग गंभीर सुरक्षा जोखिमों के कारण, अमेरिकियों से आग्रह करता है कि वे उपलब्ध वाणिज्यिक परिवहन का उपयोग करके बहरीन, मिस्र, ईरान, इराक, इजरायल, वेस्ट बैंक और गाजा, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और यमन को तत्काल छोड़ दें।

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि चौबीसों घंटे काम करने वाली एक अंतर-एजेंसी टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है और यह वाशिंगटन स्थित एक विशेष ऑपरेशन सेंटर से संचालित हो रही है। इसमें कांसुलर मामलों, नागरिक सुरक्षा और राजनयिक सुरक्षा के विशेषज्ञ शामिल हैं। एक संकट संचार टीम 110 से अधिक अंतर-एजेंसी प्रतिभागियों और प्रभावित दूतावासों के साथ प्रतिदिन समन्वय कॉल कर रही है।

विभाग ने 30 से अधिक एसटीईपी संदेश और 15 सुरक्षा अलर्ट जारी किए हैं, जिन पर 50 लाख लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक विशेष व्हाट्सएप चैनल के 15,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं और यह 650,000 लोगों तक पहुंचा है। अधिकारी वैश्विक और क्षेत्रीय मीडिया रुझानों पर नजर रख रहे हैं और नेतृत्व के बयानों का फारसी में अनुवाद कर रहे हैं।

बता दें कि अमेरिका ने यह चेतावनी ईरान से संघर्ष शुरू होने के बाद जारी की। खाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रवासी समुदाय और महत्वपूर्ण एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को आपात स्थिति में वास्तविक समय में सुरक्षा अपडेट भेजने और नागरिकों से सीधे संपर्क करने की सुविधा देता है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code