1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ऑपरेशन सिंदूर पर डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा- ‘मैं न होता तो पाकिस्तान के साढ़े 3 करोड़ लोग मारे जाते’
ऑपरेशन सिंदूर पर डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा- ‘मैं न होता तो पाकिस्तान के साढ़े 3 करोड़ लोग मारे जाते’

ऑपरेशन सिंदूर पर डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा- ‘मैं न होता तो पाकिस्तान के साढ़े 3 करोड़ लोग मारे जाते’

0
Social Share

वॉशिंगटन, 25 फरवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत व पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध समेत आठ युद्धों को रोकने के अपना दावा दोहराने के साथ एक चौंकाने वाला खुलासा यह किया है कि उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को रोककर 3.5 करोड़ लोगों की जान बचाई थी। ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन’ के दौरान बुधवार को यह दावा किया।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में दावा किया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनसे कहा था कि यदि उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो पिछले वर्ष भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 3.5 करोड़ लोग मारे गए होते। ट्रंप का यह बयान भारत के खिलाफ मई, 2025 में चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के बैकफुट पर होने का स्पष्ट संकेत देता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, ‘अपने पहले 10 महीनों में, कंबोडिया और थाईलैंड समेत मैंने आठ युद्ध रुकवाए, ये मजाक नहीं है। पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि यदि मैं हस्तक्षेप न करता तो 3.5 करोड़ लोगों की मौत होती।’ ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन’ के दौरान अपनी उपलब्धियों का बखान करते हुए ये दावे किए।

ट्रंन ने इन 8 युद्धों को रोकने का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने जिन युद्धों को सुलझाने का दावा किया है, उनमें – इजराइल व हमास, इजराइल व ईरान, मिस्र व इथियोपिया, भारत व पाकिस्तान, सर्बिया व कोसोवो, रवांडा व कांगो, आर्मेनिया व अजरबैजान, कंबोडिया व थाईलैंड के बीच संघर्ष शामिल हैं।

भारत ने ट्रंप के दावे को हर बार किया खारिज

हालांकि भारत ने पाकिस्तान के साथ चार दिवसीय संघर्ष के दौरान दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में भूमिका निभाने के ट्रंप के दावों को बार-बार खारिज किया है। संघर्ष को रोकने में ट्रंप की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चुटकी लेते हुए इससे इनकार किया था। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी सीजफायर में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को खारिज किया था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code