hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, ट्रम्प का दावा – ‘वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अब हमारे कब्जे में’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, ट्रम्प का दावा – ‘वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अब हमारे कब्जे में’
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, ट्रम्प का दावा – ‘वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अब हमारे कब्जे में’

Revoi Editor
Last updated: January 3, 2026 3:55 pm
Revoi Editor
Published: January 3, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 जनवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस सहित कुछ प्रमुख शहरों पर शनिवार को संदिग्ध हवाई हमलों के बीच चौंकाने वाला दावा करते हुए घोषणा की है कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को हिरासत में ले लिया है। दोनों को देश से बाहर ले जाया गया है।

माना जा रहा है कि अमेरिकी हवाई हमलों ने मादुरो के सुरक्षा घेरे को ध्वस्त कर दिया, जिसके बाद विशेष बलों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि मादुरो को वेनेजुएला में ही किसी सुरक्षित स्थान पर रखा गया है या उन्हें अमेरिका ले जाया जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ सफलतापूर्वक बड़े पैमाने पर हमला किया है और उसके नेता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ पकड़ लिया गया है। उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है। यह ऑपरेशन अमेरिकी लॉ एन्फोर्समेंट के साथ मिलकर किया गया था। इसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी। आज मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।’

मादुरो ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया

वहीं इन हमलों के बाद राष्ट्रपति मादुरो ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। साथ ही उन्होंने एक बयान में अमेरिकी सैन्य आक्रामकता की निंदा की है और कहा कि हमलों का डटकर जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका तख्तापलट करना चाहता है, ताकि वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा कर सके।

राजधानी काराकस सहित 4 शहरों को बनाया निशाना

दरअसल, अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस समेत चार शहरों को निशाना बनाया है। इनमें काराकास के अलावा मिरांडा, अरागुआ और ला ग्वायरा शामिल हैं। अमेरिका ने इन राज्यों के सैन्य ठिकानों पर सात हवाई हमले किए।

पहला हमला स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब दो बजे हुआ। अमेरिकी मीडिया CBS न्यूज के मुताबिक ट्रम्प ने वेनेजुएला के अंदर सैन्य सुविधाओं और कई खास जगहों पर हमले का आदेश दिया था।

हमले के एक वायरल वीडियो में शहर के ऊपर कम ऊंचाई से गुजरते करीब 10 हेलीकॉप्टर नजर आए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार शहर के कई इलाकों में तेज आवाजें सुनी गईं। बाद में यहां बिजली गुल हो गई। चश्मदीदों के अनुसार शहर के बीचों-बीच स्थित सैन्य हवाई अड्डा ला कार्लोटा और मुख्य सैन्य अड्डा फुएर्ते तिउना भी इससे प्रभावित हुए हैं। दोनों जगहों पर हुए धमाकों के वीडियो भी सामने आए हैं।

You Might Also Like

बोलीविया में बस पहाड़ी सड़क से नीचे गिरी, कम से कम 16 लोगों की मौत
सपा, बसपा, कांग्रेस ने UP का बेड़ा गर्क किया… योगी के मंत्री नंदी का विपक्ष पर प्रहार
पश्चिम एशिया में फिर बढ़ते तनाव से तेल की कीमतों में उछाल पर भारत चिंतित, सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील
अग्निपथ योजना को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला – प्रधानमंत्री के इस नए प्रयोग से देश की सुरक्षा खतरे में
रेलवे ने हादसों में मौत या घायल होने पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 गुना बढ़ाई
TAGGED:President MaduroTrump claimsUS attacks Venezuela
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?