hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डोनाल्ड ट्रंप ने कृषि उत्पादों पर जिद छोड़ी, भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर मुहर जल्द
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > डोनाल्ड ट्रंप ने कृषि उत्पादों पर जिद छोड़ी, भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर मुहर जल्द
अंतरराष्ट्रीयकारोबारराजनीतिराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

डोनाल्ड ट्रंप ने कृषि उत्पादों पर जिद छोड़ी, भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर मुहर जल्द

Revoi Editor
Last updated: November 17, 2025 2:05 am
Revoi Editor
Published: November 17, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 नवम्बर। भारत–अमेरिका के बीच कई दौर की वार्ताओं के बाद ट्रेड डील लगभग तैयार और इस माह के अंत तक इसके औपचारिक एलान की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कृषि उत्पादों पर अपनी जिद छोड़ दी है। दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत के बाद भारत भी अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए अपने बाजार को आंशिक रूप से खोलने को तैयार हो गया है।

इसी क्रम में अमेरिका भी भारत पर लागू पेनाल्टी टैरिफ वापस लेने को तैयार है जबकि दोनों देशों ने हाल के महीनों में बढ़ी व्यापारिक तनातनी को कम करने पर सहमति जताई है। खासकर, रूस से तेल खरीद पर लगे शुल्क संबंधी विवाद सुलझने के बाद समझौते का रास्ता साफ हुआ है।

पेनाल्टी टैरिफ हटेंगे, दोतरफा बातचीत तेज

अधिकारियों का कहना है कि पेनाल्टी टैरिफ हटाना इस डील का अहम हिस्सा होगा। अमेरिका ने पहले भारतीय निर्यातों पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाया था, जिसमें 25 फीसदी हिस्सा पेनाल्टी के तौर पर रूस से तेल खरीद से जुड़ा था। अक्टूबर में भारत की रूस से आयात में गिरावट के बाद यह विवाद व्यावहारिक रूप से खत्म हो गया।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी साफ कहा कि दोनों देश ‘फेयर ट्रेड डील’ के करीब हैं, जो ऊर्जा व्यापार और निवेश को नई दिशा देगा। दोनों पक्ष अब पारस्परिक टैरिफ दरें तय करने में जुटे हैं, जिनके लिए 12–15 फीसदी और 15–19 फीसदी के दो स्लैब पर विचार चल रहा है।

सोयाबीन, कॉर्न और डेयरी उत्पादों का रास्ता खुलेगा

डील के तहत भारत अब अमेरिकी सोयाबीन और कॉर्न को ड्यूटी-फ्री या कम शुल्क पर आयात करने पर सहमत हुआ है। यह सोयाबीन नॉन-जेनिटिकली मॉडिफाइड श्रेणी में होगी, जिसे भारत उद्योग से सीधे खरीदने की योजना बना रहा है। वहीं, अमेरिकी कॉर्न का इस्तेमाल भारत एथेनॉल उत्पादन के लिए करेगा, जिससे घरेलू ऊर्जा रणनीति को मदद मिलेगी।

डेयरी उत्पादों पर हालांकि सख्त शर्तें रहेंगी। इस कड़ी में भारत केवल सीमित और प्रोसेस्ड आइटम की अनुमति देगा, तरल दूध पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कृषि आयात इस वार्ता का सबसे संवेदनशील हिस्सा रहा, लेकिन अब अधिकतर मुद्दों पर सहमति बन चुकी है।

उद्योग, कृषि और ऊर्जा व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

दोनों देशों ने आयात योग्य उत्पादों की सूची भी लगभग तय कर ली है, जिससे औद्योगिक और कृषि व्यापार में नई तेजी आएगी। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह सौदा भारतीय उद्योगों को अमेरिकी बाजार तक आसान पहुंच देगा जबकि अमेरिकी कृषि क्षेत्र के लिए भारत एक बड़ा उपभोक्ता बाजार बनेगा। ऊर्जा व्यापार खासकर एलएनजी और कच्चे तेल में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस डील से भारत को कच्चे माल की बेहतर उपलब्धता मिलेगी जबकि अमेरिका को स्थिर, दीर्घकालिक बाजार। कुल मिलाकर, यह व्यापार समझौता दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक ‘विन–विन’ स्थिति बन सकता है।

You Might Also Like

देवरिया में बोले ब्रजेश पाठक – भ्रष्टाचार, अपराध और आतंक में डूबी थी सपा सरकार
अंबेडकर विवाद: ”अमित शाह इस्तीफा दो”… विपक्ष ने विजय चौक से संसद तक किया मार्च, मांगा गृह मंत्री का इस्तीफा
सरकार ने चार राज्यों में दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर एमएसपी खरीद को दी मंजूरी, यूपी को सबसे बड़ा लाभ
WHO ने भारत में बनी 7 कफ सिरप को ब्लैक लिस्टेड किया, कई देशों में मौतों की वजह बनीं ये दवाएं
आबकारी घोटाला : दिल्ली उच्च न्यायालय ने YSR कांग्रेस सांसद के बेटे की अंतरिम जमानत मंजूर की
TAGGED:agricultural productsdonald trumpIndia US trade dealtrade deal to be finalized soonTrump gives up his insistence
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?