1. Home
  2. धर्म-संस्कृति
  3. अश्वमेध महायज्ञ महोत्सव – एक युग परिवर्तन का आरंभ! “संस्कृति से समाज, और समाज से विश्वकल्याण की ओर…’’
अश्वमेध महायज्ञ महोत्सव – एक युग परिवर्तन का आरंभ! “संस्कृति से समाज, और समाज से विश्वकल्याण की ओर…’’

अश्वमेध महायज्ञ महोत्सव – एक युग परिवर्तन का आरंभ! “संस्कृति से समाज, और समाज से विश्वकल्याण की ओर…’’

0
Social Share

अहमदाबाद, 5 अक्टूबर। गुजरात के जामनगर में अगले वर्ष 12 से 16 फरवरी तक अश्वमेध महायज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया है। रिदमस फाउंडेशन इंडिया के बैनर तले ‘संस्कृति से समाज, और समाज से विश्वकल्याण की ओर…’ के उद्देश्य से आयोजित इस अश्वमेध महायज्ञ महोत्सव में कुल 25 हजार से ज्यादा लोगों की भागीदारी की संभावना है।

जामनगर में अगले वर्ष 12-16 फरवरी तक आयोजन

जामनगर में खंभालिया बाईपास पर एयरपोर्ट रोड के सामने प्रस्तावित 5555 कुंडों वाला अश्वमेध महायज्ञ भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक चेतना का सबसे भव्य आयोजन है, जो इतिहास में पहली बार आधुनिक भारत में अनुभव किया जाएगा! यह महायज्ञ 5555 वर्षों बाद पुनः उसी महाभारतकालीन दिव्य मुहूर्त पर संपन्न होगा, जिस शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर से अश्वमेध यज्ञ करवाया था।

अश्वमेध महायज्ञ की विशेषताएं

  • 5555 कुंड अश्वमेध यज्ञ – विश्व का सबसे विशाल यज्ञ आयोजन
  • 9999 किमी भारतभ्रमण यात्रा – 21 दिनों की संस्कृति और एकता की यात्रा
  • 1250 आचार्य और पंडितों का सामूहिक मंत्रोच्चार – सामूहिक ऊर्जा और आध्यात्मिक जागरण
  • औषधीय आहुतियां व अग्निहोत्र अनुसंधान – पर्यावरण और स्वास्थ्य का समन्वय
  • वैदिक, वैज्ञानिक, ज्योतिषीय संगम, राष्ट्रशुद्धि, मानसिक संतुलन और पर्यावरण शुद्धि

आध्यात्मिक और सामाजिक उद्देश्य

  • राष्ट्र और समाज की एकता हेतु सामूहिक साधना
  • संस्कृति, सनातन धर्म और पर्यावरण का समन्वय
  • प्रदूषणमुक्त वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा निर्माण
  • किसानों, MSME और स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहन

महोत्सव के प्रमुख आकर्षण

  • श्रीमद् भागवत कथा एवं धर्मसभा – संतों, आचार्यों व प्रवचनकारों का मार्गदर्शन
  • कृषि, उद्योग एवं MSME मेला – ग्रामीण विकास का नया अध्याय
  • लोककला, संगीत व नृत्य महोत्सव – भारत की विविधता का उत्सव
  • स्वास्थ्य, पर्यावरण व योग मंडप – शरीर, मन और प्रकृति का संगम
  • बाल-युवा संस्कार उपक्रम – नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ना

टेंट सिटी और सुविधाएं

  • 6000 से ज्यादा टेंट्स, 25000 लोगों के रहने की व्यवस्था
  • LED स्क्रीन, साउंड-लाइट शो, मेगा डोम
  • सात्विक भोजन
  • 24×7 सुरक्षा और मेडिकल सेवा

सामाजिक और आर्थिक प्रभाव

  •  स्थानीय पर्यटन और व्यापार में वृद्धि
  • किसानों को नई जानकारी और बाजार
  • रोजगार सृजन और उद्योग अवसर
  • Spiritual Tourism – भारत की नई पहचान

पंजीकरण एवं सहभागिता

  • अश्वमेध यज्ञ यजमानों और भारतभ्रमण यात्रा हेतु सीमित सीटें उपलब्ध हैं।
  • शीघ्र पंजीकरण करें और इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें।

संपर्क सूत्र

  • रिदमस फाउंडेशन इंडिया
  • वेबसाइट – www.rythmus.org
  • फोन – 7722082498 | 9723512422 | 9586872341 | 6351105656 | 7984998275
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code