hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने दुर्गापुर में 5400 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी ने दुर्गापुर में 5400 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
राष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

पीएम मोदी ने दुर्गापुर में 5400 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Revoi Editor
Last updated: July 18, 2025 7:12 pm
Revoi Editor
Published: July 18, 2025
Share
SHARE

दुर्गापुर, 18 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के बाद पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंचे, जहां उन्होंने 5,400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा में कहा कि दुर्गापुर, स्टील सिटी होने के साथ ही भारत की श्रमशक्ति का भी एक बड़ा केंद्र है। देश के विकास में दुर्गापुर की बहुत बड़ी भूमिका है।

ये सभी परियोजनाएं बंगाल की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी

पीएम मोदी ने कहा, “आज हमें इसी भूमिका को मजबूत करने का अवसर मिला है। यहां 5,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये सभी परियोजनाएं यहां की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी और गैस आधारित परिवहन तथा अर्थव्यवस्था को बल देंगी। ये परियोजनाएं ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन के अनुरूप हैं और पश्चिम बंगाल को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। इससे क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अनेक नए अवसर पैदा होंगे।”

‘आज पूरी दुनिया में विकसित भारत के संकल्प की चर्चा’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज पूरी दुनिया में विकसित भारत के संकल्प की चर्चा है। इसके पीछे भारत में दिख रहे वो बदलाव हैं, जिन पर विकसित भारत की इमारत का निर्माण हो रहा है। इन बदलावों का एक बड़ा पहलू भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर है। हमें 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। हमारा रास्ता है विकास से सशक्तिकरण, रोजगार से आत्मनिर्भरता और संवेदनशीलता से सुशासन।’

‘पिछले 10 वर्षों में देश में गैस कनेक्टिविटी के क्षेत्र में काफी काम हुआ’

उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले 10 वर्षों में देश में गैस कनेक्टिविटी के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। पिछले एक दशक में, हर घर तक रसोई गैस पहुंची है और दुनिया ने इसकी सराहना की है। हमने वन नेशन, वन गैस ग्रिड विजन पर काम किया और प्रधानमंत्री ऊर्जा योजना बनाई। इसके तहत पश्चिम बंगाल समेत देश के छह पूर्वी राज्यों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है।’

‘हम एक ही लक्ष्य से एकजुट, भारत को एक विकसित देश बनाना’

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज दुर्गापुर की धरती भी नेशन गैस ग्रिड का हिस्सा बन गई। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। पूरे देश में हम एक ही लक्ष्य से एकजुट हैं, भारत को एक विकसित देश बनाना। हम पश्चिम बंगाल को भारत की विकास यात्रा का मजबूत इंजन बनाकर रहेंगे।’

You Might Also Like

मलेशिया ओपन बैडमिंटन : सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में, अश्विनी व तनीषा महिला युगल में परास्त
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का प्रतीक चिह्न और शुभंकर जारी, यूपी के 4 शहरों में 23 मई से शुरू होंगे खेल
वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन तैयार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले – पीएम मोदी इसी माह दिखाएंगे हरी झंडी
योगी सरकार ने सात आईपीएस व 20 पीपीएस अफसरों का किया तबादला, देखे लिस्ट
TAGGED:Durgapurfoundation stone of projectsPM Modi inauguratedprojects worth Rs 5400 crore
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदिल्लीराज्यहिन्दी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

August 10, 2026

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?