hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 501 अंक टूटा, निफ्टी 25000 से नीचे फिसला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 501 अंक टूटा, निफ्टी 25000 से नीचे फिसला
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 501 अंक टूटा, निफ्टी 25000 से नीचे फिसला

Revoi Editor
Last updated: July 18, 2025 6:39 pm
Revoi Editor
Published: July 18, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 18 जुलाई। विदेशी पूंजी की निकासी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन बीएसई सेंसेक्स जहां 501 अंक टूट गया वहीं निफ्टी 143 अंकों की गिरावट से 25,000 के स्तर से नीचे जा फिसला।

सेंसेक्स 81,757.73 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 66 अंकों का गिरावट से 82,93 के स्तर पर खुला और 501.51 अंक यानी 0.61 प्रतिशत गिरकर 81,757.73 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 651.11 अंक गिरकर 81,608.13 अंक के निचले स्तर तक आ गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 23 के शेयर लाल निशान पर रहे जबकि सात में बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी में 143.05 अंकों की गिरावट

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी सिर्फ तीन अंकों की कमजोरी से 25,108 पर खुला था, लेकिन लगातार गिरावट के बाद अंत में यह 143.05 अंक यानी 0.57 प्रतिशत गिरकर 24,968.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 15 के शेयर लाभ में रहे जबकि 35 लाल निशान पर बंद हुए।

बड़ी गिरावट के बीच मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में भी शुक्रवार को बिकवाली देखने को मिली जबकि पिछले कुछ सत्रों में इन्होंने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया था। बीएसई मिडकैप में 0.62 प्रतिशत की गिरावट और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.64 प्रतिशत की गिरावट रही।

एक्सिस बैंक के शेयर सर्वाधिक 5.24 फीसदी लुढ़के

सेंसेक्स के समूह में शामिल कम्पनियों में एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे अधिक 5.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जून तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ तीन प्रतिशत घटकर 6,243.72 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन और इटर्नल के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयर लाभ में रहे।

एफआईआई ने 3,694.31 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,694.31 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत बढ़कर 70.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

You Might Also Like

यूपी: गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने लखनऊ में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश: वाहन दुर्घटना में चार श्रमिकों की मौत, 15 घायल
यूपी में इस वर्ष लगेंगे 52 करोड़ पौधे, सीएम योगी ने अयोध्या से किया मेगा अभियान का शुभारंभ
एएमयू का अल्पसंख्यक दर्जा बरकरार: सुप्रीम कोर्ट ने 1967 का फैसला किया खारिज
बिहार में नगर निकाय चुनाव की तिथियां घोषित, दो चरणों में संपन्न होगी पूरी चुनावी प्रक्रिया
TAGGED:BseniftyNifty slipped below 25000NSEsensexSensex fell by 501 pointsStock market fell
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?