hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच लगातार दूसरे दिन बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 170 अंक टूटा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच लगातार दूसरे दिन बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 170 अंक टूटा
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच लगातार दूसरे दिन बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 170 अंक टूटा

Revoi Editor
Last updated: July 3, 2025 7:20 pm
Revoi Editor
Published: July 3, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 3 जुलाई। घरेलू शेयर बाजार में वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों की साप्ताहिक समाप्ति के दिन गुरुवार को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान बुधवार की ही भांति तेजी रही, लेकिन अंतिम घंटे में वित्तीय कम्पनियों और धातु शेयरों में बिकवाली से लगातार दूसरे दिन दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स जहां 170 अंक टूटा वहीं एनएसई निफ्टी 48 अंकों की गिरावट से 25,400 के स्तर के निकट थमा।

सेंसेक्स 83,239.47 अंक पर थमा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगभग 140 अंकों की बढ़त से 83,540 के स्तर पर खुला और कारोबार के दौरान इसने एक समय 440.4 अंकों की बढ़त से 83,850.09 अंकों का हाई बनाया। लेकिन अंत में यह 170.22 अंक यानी 0.20 प्रतिशत टूटकर 83,239.47 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 19 के शेयर लाल निशान पर बंद हुए जबकि 11 में बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी 48.10 अंकों की गिरावट से 25,405.30 पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी लगभग 50 अंकों की बढ़त से 25,505 के स्तर पर खुला और कारोबार के दौरान 134.10 अंकों की  ब़ढ़त से 25,587.50 का हाई भी बनाया। लेकिन अंत में यह 48.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,405.30 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 21 के शेयर लाभ में रहे जबकि 29 लाल निशान पर बंद हुए।

दोनों बेंचमार्क इंडेक्स के अलावा बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में मिले-जुले नतीजे देखने को मिले। एक तरफ़ मिडकैप इंडेक्स 0.06 प्रतिशत तक गिर गया तो दूसरी तरफ स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.47 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

सेक्टोरल इंडेक्स पर एक नजर

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो कुछ इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। इसमें सबसे ज्यादा फायदा 1.57 फीसदी की उछाल निफ्टी कैपिटल मार्केट में देखी गई। इसके बाद निफ्टी मीडिया में 1.45 प्रतिशत व निफ्टी ऑटो में 0.44 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.89 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। निफ्टी इंडिया टूरिज्म में 0.84 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.78 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.71 प्रतिशत और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.47 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक में सबसे ज्यादा 1.91 फीसदी की गिरावट

सेंसेक्स में शामिल कम्पनियों में कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक ने सर्वाधिक 1.91 फीसदी की गिरावट देखी। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज भी नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में मारुति, इंफोसिस, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और हिन्दुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।

एफआईआई ने 1,561.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,561.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.03 प्रतिशत टूटकर 68.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

You Might Also Like

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना से निधन, पीएम मोदी व कांग्रेस पार्टी ने जताया शोक
…जब परवेज मुशर्रफ ने सौरभ गांगुली को विनम्रता से दी हिदायत – ‘अगली बार इस तरह के एडवेंचर ना करें’
ओडिशा ट्रेन हादसा: सीबीआई ने एक अधिकारी समेत 5 लोगों को लिया हिरासत में लिया, स्‍टेशन को किया सील
आपातकाल की 50वीं बरसी पर देशवासी संकल्प लें ताकि फिर कोई इसे लागू करने की हिम्मत ना करे, बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सिवान में 5,900 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
TAGGED:BseniftyNSEselling pressuresensexSensex fell by 170 pointsvolatility in the stock market
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?