hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नीट-यूजी परिणाम : राजस्थान के महेश कुमार शीर्ष पर, एमपी के उत्कर्ष अवधिया को दूसरा स्थान 
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > नीट-यूजी परिणाम : राजस्थान के महेश कुमार शीर्ष पर, एमपी के उत्कर्ष अवधिया को दूसरा स्थान 
राष्ट्रीयहिन्दी

नीट-यूजी परिणाम : राजस्थान के महेश कुमार शीर्ष पर, एमपी के उत्कर्ष अवधिया को दूसरा स्थान 

Revoi Editor
Last updated: June 14, 2025 4:18 pm
Revoi Editor
Published: June 14, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 जून। राजस्थान के महेश कुमार ने ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक’ (नीट-यूजी) में शीर्ष स्थान हासिल किया है जबकि मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया दूसरे स्थान पर रहे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल कुल 22.09 लाख परीक्षार्थियों में से 12.36 लाख से अधिक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। हालांकि यह संख्या पिछले वर्ष के 13.15 लाख उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से कम है। पिछले वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या भी 23.33 लाख से अधिक थी।

महाराष्ट्र के कृषांग जोशी और दिल्ली के मृणाल किशोर झा क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। लड़कियों में दिल्ली की अविका अग्रवाल शीर्ष पर रहीं और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया। अधिकतम उत्तीर्ण अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश (1.70 लाख से अधिक) से हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (1.25 लाख से अधिक) और राजस्थान (1.19 लाख से अधिक) का स्थान है।

एनटीए हर साल मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट आयोजित करता है। एमबीएसएस कोर्स के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं जिनमें सरकारी अस्पतालों में लगभग 56,000 और निजी कॉलेजों में लगभग 52,000 सीटें हैं। दंत चिकित्सा, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी नीट परिणामों का उपयोग किया जाता है।

You Might Also Like

भ्रामक विज्ञापन मामला : सार्वजनिक माफी पर भी बाबा रामदेव और बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की खड़गे व राहुल गांधी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची
कोरोना विवाद में चीन का पलटवार – अमेरिका पहले अपनी बायो लैब को जांच के लिए खोले
उत्तराखंड: हरिद्वार में वन भूमि पर अवैध खनन मामले में डीएम व डीएफओ से जवाब तलब
खाद के लिए कड़ाके की ठंड में लाइनों में लगने को मजबूर किसान : कुमारी सैलजा
TAGGED:Mahesh Kumar of Rajasthan topsMP's Utkarsh Avadhiya second positionNEET UG result
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?