Homeहिन्दीअंतरराष्ट्रीयभारत व ऑस्ट्रेलिया ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की...

भारत व ऑस्ट्रेलिया ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की – राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 4 जून। भारत-ऑस्ट्रेलिया राजनयिक संबंधों की पांचवीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष को भारत के सामने खड़ी चुनौतियों से कराया अवगत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साथ ही ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष रिचर्ड मार्ल्स को पश्चिमी मोर्चे पर भारत के सामने आने वाली चुनौतियों से भी अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने मार्ल्स को चुनावों में शानदार जीत के लिए बधाई दी।

मार्ल्स ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने की दोहराई प्रतिबद्धता

वहीं ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पहलगाम आतंकी हमले की घटना पर शोक जताया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ खड़ा है।

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

इसके पूर्व भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री और उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी अगवानी की। बैठक से पहले रिचर्ड मार्ल्स दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे और वहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments