hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट में पहला तिहरा शतक जड़ने वाले बॉब काउपर का निधन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट में पहला तिहरा शतक जड़ने वाले बॉब काउपर का निधन
खेलहिन्दी

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट में पहला तिहरा शतक जड़ने वाले बॉब काउपर का निधन

Revoi Editor
Last updated: May 11, 2025 6:17 pm
Revoi Editor
Published: May 11, 2025
Share
SHARE

मेलबर्न, 11 मई। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में पहला तिहरा शतक जड़ने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बॉब काउपर का 84 वर्ष की आयु में अज्ञात बीमारी के कारण निधन हो गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यह जानकारी दी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि काउपर के परिवार में उनकी पत्नी डेल तथा बेटियां ओलिविया और सेरा हैं।

काउपर ने 1964 से 1968 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 27 टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने पांच शतक और 46.84 के औसत से 2,061 रन बनाए। उन्होंने कामचलाऊ ऑफ स्पिन से 36 विकेट भी लिए हैं। इस बायें हाथ के बल्लेबाज को स्ट्रोक लगाने की शानदार क्षमता के साथ संयमित बल्लेबाजी करने के लिए भी जाना जाता था।

काउपर ने अपनी सबसे यादगार पारी फरवरी, 1966 में मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। उन्होंने लगभग 12 घंटे की मैराथन पारी में 589 गेंदों पर 307 रन बनाये थे। यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट में पहला और 20वीं सदी का इकलौता तिहरा शतक था। घरेलू मैदान पर काउपर का रिकॉर्ड और भी दमदार था, जहां उन्होंने 75.78 के औसत से रन बनाये थे। वह महान डॉन ब्रैडमैन के बाद घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट औसत वाले बल्लेबाज है। उन्होंने 1968 में खेल को अलविदा कह दिया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड ने कहा, ‘‘बॉब काउपर के निधन की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है। वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बेहद सम्मानित व्यक्ति थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बॉब एक शानदार बल्लेबाज थे, जिन्हें एमसीजी में उनके प्रसिद्ध तिहरे शतक के साथ-साथ 1960 के दशक की ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया (राज्य) टीमों में उनके मजबूत प्रभाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा।’’

You Might Also Like

पंजाब चुनाव : डैमेज कंट्रोल के लिए कांग्रेस ने उठाया एक और बड़ा कदम, दीपेंद्र हुड्डा को मिली अहम जिम्मेदारी
कर्नाटक में इलाज करना हुआ महंगा, बढ़ाई सरकारी अस्पताल की फीस, ब्लड टेस्ट के रेट में भी किया दुगना इजाफा
ब्राजील: पूर्व फुटबाल स्टार और तीन बार के विश्व कप चैम्पियन पेले का निधन
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पतंजलि ने अखबारों में छपवाया बड़ा माफीनामा, बाबा रामदेव ने फिर मांगी माफी
कर्नाटक में हादसा : विजयपुरा में चलती बस में ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत, पेट्रोल पंप में घुसी बस
TAGGED:Bob Cowper passed awayCricketCricket Australiafirst triple century in AustraliaFormer Aussie legend
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?