Homeहिन्दीअंतरराष्ट्रीयईरान और यूएई ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, बोले –...

ईरान और यूएई ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, बोले – ‘हम भारत के साथ’

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद बिन नाह्यान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और पहलगाम हमले की निंदा की। विदेश मंत्रालय एक बयान में यह जानकारी दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में हुए चरमपंथी हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ितों के लिए सहानुभूति जताई।

रणधीर जायसवाल ने बताया कि ईरान के राष्ट्रपति ने बातचीत के दौरान कहा कि चरमपंथ की काररवाई को सही नहीं ठहराया जा सकता। मानवता में भरोसा रखने वालों को एक साथ खड़े होना होगा और चरमपंथ का मुक़ाबला करना होगा।

वहीं यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद ने इस हमले की निंदा की और कहा कि वो भारत के साथ हैं। उन्होंने कहा कि चरमपंथ को हर हाल में नकारा जाना चाहिए।

रणधीर जायसवाल ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों राष्ट्रपतियों को हमले के बाद भारत के लोगों की नाराज़गी और गुस्से के बारे में बताया और कहा कि हमले के पीछे जो भी होंगे, उन्हें और उनके समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा।

मसूद पेजेश्कियान के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने ईरान के बंदरगाह बांदर अब्बास में हुए विस्फोट में मारे जाने वालों के लिए दुख जताया और उम्मीद जताई कि जो घायल हैं, वो जल्द स्वस्थ हों।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments