राजस्थान: हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर फायरिंग, अजमेर दरगाह में मंदिर होने का किया था दावा

अजमेर, 25 जनवरी। अजमेर दरगाह में मंदिर होने का दावा करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। विष्णु पर आज सुबह साढ़े 6 बजे अजमेर से दिल्ली जाते वक्त फायरिंग हुई। गगवाना लाडपुरा पुलिया के पास दो अज्ञात बदमाशों ने हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फायरिंग की। हालांकि, इस हमले में उन्हें गोली नहीं लगी और वो बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने खुद पुलिस के साथ ही मीडिया को फोन कर घटना की जानकारी दी है। गुप्ता पर फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। वह पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने फायरिंग जानकारी पुलिस को खुद दी। उन्होंने मीडिया को भी घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुझे पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। विष्णु पर हमला होने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।

बता दें कि विष्णु गुप्ता शुक्रवार को कोर्ट में दरगाह मामले के सुनवाई के सिलसिले में आजमेर आए थे और यहां के एक होलट में रुके थे। उसके बाद शनिवार को सुबह वे अपनी कार से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ एक और व्यक्ति था। गुप्ता ने बताया कि अजमेर से करीब 12 किलोमीटर दूरी पर पहुंचते ही गेगल थाना इलाके में उन पर दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग होते ही उन्होंने अपनी कार की स्पीड तेज कर दी। उसके बाद हमलावर भी मौके से फरार हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular