hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ICC टेस्ट रैकिंग : पर्थ टेस्ट में शानदार गेंदबाजी के बाद जसप्रीत बुमराह फिर बने नंबर वन गेंदबाज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ICC टेस्ट रैकिंग : पर्थ टेस्ट में शानदार गेंदबाजी के बाद जसप्रीत बुमराह फिर बने नंबर वन गेंदबाज
खेलहिन्दी

ICC टेस्ट रैकिंग : पर्थ टेस्ट में शानदार गेंदबाजी के बाद जसप्रीत बुमराह फिर बने नंबर वन गेंदबाज

Revoi Editor
Last updated: November 27, 2024 8:33 pm
Revoi Editor
Published: November 27, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 27 नवम्बर। टीम इंडिया के सुपरफास्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताऊ गेंदबाजी की पुरस्कार मिला और वह बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर नंबर एक गेंदबाज बन गए।

रबाडा और हेजलवुड को पीछे छोड़ हासिल किया शीर्ष स्थान

आगामी छह दिसम्बर को 31वां जन्मदिन मनाने के लिए तैयार अहमदाबादवासी बुमराह ने दक्षिण अफ्रीकी पेसर कैगिसो रबाडा को पछाड़कर कैलेंडर वर्ष में दूसरी बार शीर्ष स्थान पर वापसी की। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत से पहले वह रबाडा और जोश हेजलवुड के बाद तीसरे स्थान पर थे। लेकिन पर्थ में आठ विकेट चटकाने के साथ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने बुमराह ने दो पायदान की छलांग के साथ फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

🔹 Jasprit Bumrah reclaims throne
🔹 Yashasvi Jaiswal, Virat Kohli rise
🔹 Mehidy Hasan makes his mark

Big changes in the ICC Men's Test Player Rankings after the #AUSvIND and #WIvBAN matches 👉 https://t.co/6Rs2GY3snX pic.twitter.com/9TXa2JhcEg

— ICC (@ICC) November 27, 2024

फरवरी में शीर्ष पर पहुंचने वाले देश के पहले पेसर बने थे

इससे पहले फरवरी में बुमराह टेस्ट क्रिकेट के लिए ICC गेंदबाजी चार्ट में शीर्ष पर रहने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने थे। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में गेंदबाजी चार्ट में शीर्ष पर रहने के बाद बुमराह ने अक्टूबर में कुछ समय के लिए शीर्ष स्थान हासिल किया था। उन्होंने सीरीज में ऑफ स्पिनर आर. अश्विन के बराबर 11 विकेट लिए थे।

इस बीच डरबन में श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजी की अगुआई करने वाले रबाडा दूसरे स्थान पर खिसक गए जबकि हेजलवुड भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेने के बावजूद तीसरे स्थान पर खिसक गए। वहीं पर्थ टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस दो पायदान नीचे खिसक गए और शीर्ष पांच से बाहर हो गए।

आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग

उल्लेखनीय है कि पर्थ टेस्ट की पहली पारी में लड़खड़ाहट के बावजूद कप्तान बुमराह की अगुआई में दोनों पारियों में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल व अनुभवी विराट कोहली के दमदार शतकीय प्रहारों के सहारे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से रौंदा था। एशिया के बाहर भारत की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत थी।

अश्विन व जडेजा भी टॉप 10 में बरकरार

टॉप 10 की लिस्ट में बुमराह के अलावा दो अन्य भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन चौथे और रवींद्र जडेजा पांचवे नंबर पर हैं। अश्विन को एक स्थान का फायदा हुआ है जबकि जडेजा को एक स्थान का नुकसान हुआ है। हालांकि दोनों ही स्पिनर इस वक्त टीम इंडिया में शामिल नहीं हैं।

यशस्वी बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे, कोहली को भी फायदा

टीम इंडिया के 22 वर्षीय युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी पर्थ टेस्ट में शतकीय प्रहार का फायदा मिला। यशस्वी दो पायदान की छलांग से बल्लेबाजों की रैंकिंग में 825 रेटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर पर जा पहुंचे हैं। इसी सप्ताह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर बने ऋषभ पंत का छठा स्थान कायम है जबकि विराट कोहली नौ पायदान की छलांग लगाकर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

You Might Also Like

ड्रग्स केस में नवाब मलिक का नया प्रहार, बोले – धन उगाही में मोहित कंबोज है वानखेड़े का पार्टनर
भारत गरीब और विकासशील देशों की आवाज उठाता रहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
NIA की चार्जशीट से बड़ा खुलासा : दाऊद की राह पर लॉरेंस बिश्नोई, 700 शूटर, 6 देशों तक जुर्म का साम्राज्य
गाजा और इजरायली हमले का भयंकर मंजर, जहां देखो लाशें ही लाशें… मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 1800
जम्मू-कश्मीर : डीजी (जेल) हेमंत लोहिया हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपित यासिर गिरफ्तार
TAGGED:CricketICC TEST RANKINGJASPRIT BUMRAHJasprit Bumrah again became number one bowler
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?