1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. AIMIM ने सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ दर्ज कराया मामला
AIMIM ने सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ दर्ज कराया मामला

AIMIM ने सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ दर्ज कराया मामला

0
Social Share

किशनगंज, 27 अक्टूबर। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ किशनगंज में उनकी ‘हिन्दू स्वाभिमान यात्रा’ के दौरान की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज कराया है।

एआईएमआईएम ने वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ कानूनी काररवाई करते हुए किशनगंज अदालत में उनके खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है। उल्लेखनीय है कि रैली के दौरान की गई अपनी टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री को खासकर मुस्लिम समुदाय से भारी विरोध का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद यह काररवाई की गई।

गिरिराज सिंह ने गत 22 अक्टूबर को किशनगंज में ‘हिन्दू स्वाभिमान यात्रा’ के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उनसे अपने घरों में ‘भाले, तलवार और त्रिशूल’ का भंडार रखने का आग्रह किया, जिसका इस्तेमाल देवताओं की पूजा और ‘आत्मरक्षा’ के लिए किया जा सकता है।  उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार में महिलाएं ‘लव जिहाद’ के कारण असुरक्षित हैं। यह एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल दक्षिणपंथी समूह मुस्लिम पुरुषों द्वारा हिन्दू महिलाओं को शादी के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए लुभाने की चाल के लिए करते हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने यह भी कहा था, ‘मुझे बताया गया है कि हर साल कई हिन्दू लड़कियां लव जिहाद का शिकार होती हैं, जिसके बाद उनका धर्म परिवर्तन (इस्लाम में) हो जाता है। उन अपराधियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाता है, जो उन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते रहते हैं, जो उनके जाल में फंसने के लिए तैयार नहीं हैं।’

यदि किसी को अररिया में रहना है, तो उसे हिन्दू बनना होगा

केंद्रीय मंत्री की बिहार के कई शहरों में रैली हुई थी और इसमें पार्टी के कई अन्य नेता भी शामिल हुए। गिरिराज सिंह के अलावा, भाजपा के अन्य नेताओं ने भी रैली के दौरान विवादित बयान दिए। भाजपा के एक सांसद प्रदीप कुमार ने कहा था, ‘ खुद को हिन्दू कहने में क्या शर्म है? यदि किसी को अररिया में रहना है, तो उसे हिन्दू बनना होगा।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code