hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शरद पवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका – चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ के इस्तेमाल पर रोक की मांग खारिज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > महाराष्ट्र > शरद पवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका – चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ के इस्तेमाल पर रोक की मांग खारिज
महाराष्ट्रचुनावराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

शरद पवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका – चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ के इस्तेमाल पर रोक की मांग खारिज

Revoi Editor
Last updated: October 24, 2024 6:39 pm
Revoi Editor
Published: October 24, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को बड़ा झटका लगा, जब सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार की अगुआई वाले धड़े को चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ का इस्तेमाल करने से रोकने की सीनियर पवार की मांग खारिज कर दी। एनसीपी (शरद पवार) ने गत दो अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी।

शीर्ष अदालत ने अजित पवार गुट को भी दी हिदायत, शपथ पत्र मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि अजित पवार से भी इस आशय का शपथ पत्र मांगा कि वह घड़ी चिह्न के साथ कोर्ट में लंबित डिस्क्लेमर लगाने के आदेश का पालन करेंगे। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ‘हम उन्हें (अजित पवार) जवाब देने का मौका देंगे। वह हलफनामा भी दें कि भविष्य में हमारे आदेश का उल्लंघन नहीं होगा। साथ ही यह भी लिखें कि उन्होंने पहले भी ऐसा नहीं किया है।’

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ‘अजित पवार हलफनामा दें कि वे हमारे 19 मार्च और चार अप्रैल के आदेशों का पालन कर रहे हैं।’ इस मामले में अगली सुनवाई छह नवम्बर को होगी। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने अजित पवार की एनसीपी को असली करार देते हुए उन्हें पार्टी चुनाव चिह्न (घड़ी) इस्तेमाल करने का अधिकार दिया था।

दोनों गुटों के अधिवक्ताओं के बीच हुई तीखी बहस

सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान दोनों गुटों के अधिवक्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। शरद पवार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘मार्च में हुई सुनवाई में कोर्ट ने चुनाव आयोग को आदेश दिया था कि हमें भी तुरही का चुनाव चिह्न आवंटित किया जाए। अजित पवार को घड़ी के चिह्न के साथ यह लिखने को कहा गया था कि मामला अभी कोर्ट में लंबित है। उन्होंने इसका ठीक से पालन नहीं किया। लोग शरद पवार के साथ घड़ी के चिह्न को पहचानते हैं।’

सिंघवी ने दी डिस्क्लेमर वाली दलील

अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील देते हुए कहा, ‘उन्होंने (अजित पवार) कोर्ट के आदेश के अनुसार डिस्क्लेमर नहीं लगाया। हमने तस्वीरें कोर्ट में जमा कर दी हैं। अब उन्हें इसके लिए सजा मिलनी चाहिए।’ इस पर अजित पवार के वकील बलबीर सिंह ने कहा, ‘उन्हें कुछ जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। कोर्ट में गलत तस्वीरें पेश की जा रही हैं। एक-दो मामलों में टेंट हाउस मालिक की गलती हो सकती है। इस आधार पर हम पर आरोप नहीं लगाया जा सकता।’

सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई मांग

बलबीर सिंह ने कहा कि ये तस्वीरें सीधे कोर्ट में रखी गई हैं। हम अचानक इसका जवाब कैसे दे सकते हैं? हमें इस याचिका की कॉपी पहले मिल जानी चाहिए थी। उन्होंने (शरद पवार गुट) लोकसभा चुनाव के दौरान भी यही बात कही थी। कोर्ट ने घड़ी चुनाव चिह्न हमारे पास रहने दिया। अब इस पर सुनवाई नहीं होनी चाहिए।’ इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने घड़ी चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाने की शरद पवार की मांग खारिज कर दी।

You Might Also Like

इजरायल में साइबर हमला, क्रैश हुईं सरकारी वेबसाइटें
जम्मू-कश्मीर : पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे
आईपीएल 2023 : धोनी एंड कम्पनी रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में, पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस 15 रनों से परास्त
श्रावण मास में सातवें सोमवार तक 1.34 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन
छत्तीसगढ़ : 23 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 1.18 करोड़ के ईनामी नक्सली भी शामिल
TAGGED:election symbol 'clock' Ajit PawarMaharashtra electionsncpsharad pawarSupreme Court
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?