1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. सागर हादसा: एक्शन में सीएम मोहन यादव, डीएम और एसपी हटाए गए, शाहपुर CMO सस्पेंड
सागर हादसा: एक्शन में सीएम मोहन यादव, डीएम और एसपी हटाए गए, शाहपुर CMO सस्पेंड

सागर हादसा: एक्शन में सीएम मोहन यादव, डीएम और एसपी हटाए गए, शाहपुर CMO सस्पेंड

0
Social Share

भोपाल/सागर, 5 अगस्त। मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक दर्दनाक बारिशजनित हादसे में 9 मासूम बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और संयुक्त कलेक्टर को हटा दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कल देर रात अपनी एक्स पोस्ट में बताया कि सागर जिले के शाहपुर में हुई मासूमों की मृत्यु की दुःखद घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले के कलेक्टर, एसपी एवं एसडीएम (सागर) को हटाने हेतु निर्देशित किया है।

साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में पदस्थ डॉ. हरिओम बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मानसून पूर्व भी प्रदेश के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था, पुनः सभी को निर्देशित किया जा रहा है कि इस तरह की घटनाओं के प्रति संवेदनशील रहें, उपयुक्त उपाय और तत्परता से काम करें, भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो।

शाहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में कल सुबह शिवलिंग निर्माण और कथा के दौरान कच्चे मकान की जर्जर दीवार ढहने से नौ मासूम बच्चों की दबने से मौत हो गयी। दो अन्य बच्चे घायल हैं। सभी बच्चों की उम्र 10 से 14 साल के बीच थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कल सुबह शाहपुर में शिवलिंग निर्माण और कथा के दौरान श्रद्धालु एकत्रित हुए थे।

अवकाश होने के कारण इसमें बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल थे। अचानक शिवलिंग निर्माण स्थल पर लगे टेंट पर परिसर से सटी जर्जर दीवार ढह गयी, जिसमें दिव्यांश साहू, आशुतोष प्रजापति, प्रिंस साहू, वंश लोधी, नीतेश पटेल, ध्रुव यादव, पर्व विश्वकर्मा, दिव्यजय साहू और हेमंत की मौत हो गयी। दुर्घटना में सुमित प्रजापति और खुशी पटवा घायल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

इसी बीच राज्य शासन की ओर से देर रात जारी आदेशों के अनुसार सागर कलेक्टर दीपक आर्य को हटा कर उनके स्थान पर छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर को सागर कलेक्टर बनाया गया है। सागर संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह को भी उनके पद से हटा दिया गया है। सागर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को हटाकर उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। श्री तिवारी के स्थान पर रायसेन के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल को सागर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code