hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एग्जिट पोल के नतीजे : भाजपा की अगुआई वाले NDA की लगातार तीसरी बार बनने जा रही सरकार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > एग्जिट पोल के नतीजे : भाजपा की अगुआई वाले NDA की लगातार तीसरी बार बनने जा रही सरकार
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

एग्जिट पोल के नतीजे : भाजपा की अगुआई वाले NDA की लगातार तीसरी बार बनने जा रही सरकार

Revoi Editor
Last updated: June 1, 2024 10:40 pm
Revoi Editor
Published: June 1, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 जून। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत लगभग ढाई माह तक विभिन्न राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के बीच एक से बढ़कर एक व्यंगबाण चले और इस दौरान चुनावी रैलियों व रोड शो की धमाचौकड़ी भी खूब देखने को मिली, जो शनिवार को सातवें व अंतिम चरण के मतदान की समाप्ति के साथ ही थम गई। देश व दुनिया की निगाहें अब चार जून पर जा टिकी हैं, जब विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनावी महापर्व का अंतिम परिणाम सामने आएगा।

फिलहाल मतदान की समाप्ति के बाद विभिन्न समाचार चैनलों ने जो एग्जिट पोल जारी किए, उनमें अधिकतर के नतीजे यही दर्शा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। वहीं कांग्रेस की अगुआई वाला विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्ल्यूसिव अलांयस (I.N.D.I.A.) बहुमत से काफी पीछे दिखाई पड़ रहा है।

 

हालांकि कुछ ही एग्जिट पोल ने एनडीए को चार सौ या उससे ज्यादा सीटें मिलने की बात कही है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा और एनडीए के लगभग सभी शीर्ष नेता पूरे चुनावी अभियान के दौरान ‘अबकी बार, 400 पार’ का नारा बुलंद करते दिखे। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव व तेजस्वी यादव सहित इंडी गठबंधन के अधिकतर शीर्ष नेता लगातार यह दावा करते रहे कि इस बार भाजपा के हाथ से सत्ता छिनेगी और I.N.D.I.A. ब्लॉक पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा।

2004 के लोकसभा चुनाव सहित कुल पांच बार एग्जिट पोल गलत साबित हुए

खैर, अब देखना दिलचस्प रहेगा कि किस टीवी चैनल का एग्जिट पोल वास्तविक चुनावी नतीजों के कितना करीब रहता है। हालांकि 2004 के लोकसभा चुनाव सहित कुल पांच बार एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित नहीं हुए और अंतिम परिणाम एग्जिट पोल के नतीजों के विपरीत रहे। लेकिन 1996 से, जब पहली बार सरकारी ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन देशभर में एग्जिट पोल आयोजित करने के लिए सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) को लेकर आया था, लगातार जारी किए जाने वाले एग्जिट पोल में ज्यादातर तनिक ऊपर-नीचे होने के साथ सही साबित हुए हैं।

एग्जिट पोल के नतीजे सटीक बैठे तो पीएम मोदी रच सकते हैं नया इतिहास

फिलहाल यदि एग्जिट पोल के नतीज सटीक बैठे तो स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे और यदि ऐसा हुआ तो वह भारतीय राजनीति में नए इतिहास का सृजन करेंगे क्योंकि वह लगातार तीन बार किसी राज्य का सीएम रहने के बाद लगातार तीन बार पीएम बनने वाले देश के पहले नेता बन जाएंगे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री योगी ने यूपी पुलिस की ढांचागत परियोजनाओं की सख्त निगरानी का दिया निर्देश
कर्नाटक: दस्त और निर्जलीकरण से पीड़ित बीएमसीआरआइ की 47 छात्राओं को अस्पताल में कराया गया भर्ती
तेज हवाओं से NCR की हवा साफ : कई इलाकों का AQI येलो और ऑरेंज जोन में, अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी
मोदी सरकार ने भारत के श्रमिकों की ‘व्यापक उपेक्षा और शोषण’ किया है: कांग्रेस का आरोप
प्रधानमंत्री मोदी का दावा- एनडीए के प्रति जन समर्थन की लहर और मजबूत होती जा रही है
TAGGED:BJP-led NDAExit poll resultsNDA government for the third time in a row
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?