यूपी : भाजपा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश कुमार की मौत पर अभद्र टिप्पणी करने वाला सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

बिजनौर, 22 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश कुमार के निधन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सपा कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिजनौर थाना क्षेत्र के गांव झालारा निवासी फैजान ने मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार के शनिवार को बीमारी के चलते हुए निधन को लेकर सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट की थी।

पुलिस में मामले की शिकायत होने पर आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा का समर्थक बताया जाता है। रुचि वीरा पूर्व में बिजनौर से विधायक भी रह चुकी हैं। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी 72 वर्षीय कुंवर सर्वेश कुमार का शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

वहीं मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह के निधन पर सपा नेता और सांसद डॉ एसटी हसन ने दुख जताया हैं। उन्होंने कहा कि वह अच्छे इंसान थे, उनके जाने से बड़ी क्षति हुई है। उनकी आकस्मिक मौत से मैं बहुत दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular