hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े बोले – ‘लोकसभा में 400+ सीटें मिलीं तो संविधान बदल देंगे’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े बोले – ‘लोकसभा में 400+ सीटें मिलीं तो संविधान बदल देंगे’
राजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े बोले – ‘लोकसभा में 400+ सीटें मिलीं तो संविधान बदल देंगे’

Revoi Editor
Last updated: March 10, 2024 8:06 pm
Revoi Editor
Published: March 10, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 मार्च। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने संविधान संशोधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि राज्यसभा में भाजपा के दो-तिहाई बहुमत के बाद संविधान में संशोधन किया जाएगा। कांग्रेस काल में हिन्दू समाज पर प्रभुत्व स्थापित करने के लिए संविधान में अवांछित परिवर्तन किए गए। ये सभी बदलाव भाजपा को 400+ सीटों का बहुमत मिलने के बाद लागू किए जाएंगे।

संविधान में किया जाएगा संशोधन

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के सिद्धपुर में एक बैठक में सांसद हेगड़े ने कहा, ‘हमें संविधान बदलना होगा। कांग्रेस काल में संविधान में कुछ अनावश्यक परिवर्तन किए गए। ये बदलाव विशेष रूप से हिन्दू समुदाय को लक्षित करने के लिए किए गए थे। यदि ये सब बदलना है तो दो-तिहाई बहुमत के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव की मद्देनजर ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया है। हेगड़े ने इसी घोषणा का मतलब समझाते हुए यह बयान दिया है।

कांग्रेस का भाजपा पर हमला

फिलहाल हेगड़े के इस बयान के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि क्या संविधान बदलना भाजपा का चुनावी मुद्दा है? एक समय भाजपा सांसद संविधान बदलने की भाषा का इस्तेमाल करते थे, अब वे संविधान में संशोधन करने का संकेत दे रहे हैं। क्या भाजपा नेताओं को डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के तहत रहना मुश्किल लगता है?

राहुल बोले – बाबा साहेब के संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा

वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सांसद का बयान कि उन्हें 400 सीटें संविधान बदलने के लिए चाहिए, नरेंद्र मोदी और उनके ‘संघ परिवार’ के छिपे हुए मंसूबों का सार्वजनिक एलान है। नरेंद्र मोदी और भाजपा का अंतिम लक्ष्य बाबा साहेब के संविधान को ख़त्म करना है। उन्हें न्याय, बराबरी, नागरिक अधिकार और लोकतंत्र से नफ़रत है।

‘वे भारत के महान लोकतंत्र को संकीर्ण तानाशाही में बदलना चाहते हैं‘

राहुल गांधी ने यह भी कहा, ‘समाज को बांटना, मीडिया को गुलाम बनाना, अभिव्यक्ति की आज़ादी पर पहरा और स्वतंत्र संस्थाओं को पंगु बनाकर विपक्ष को मिटाने की साजिश से वो भारत के महान लोकतंत्र को संकीर्ण तानाशाही में बदलना चाहते हैं। हम आजादी के नायकों के सपनों के साथ ये षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे और अंतिम सांस तक संविधान से मिले लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। संविधान का हर सिपाही, विशेष रूप से दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक जागें, अपनी आवाज़ उठाएं – I.N.D.I.A. आपके साथ है।’

You Might Also Like

युद्धपोत आईएनएस रणवीर में धमाका : 3 जवान शहीद, नौसेना ने दिए जांच के आदेश
यूपी : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, देवरिया जेल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
‘पेपर लीक’ विवाद के बीच परीक्षा कानून का लागू किया जाना ‘डैमेज कंट्रोल’ की कोशिश: कांग्रेस
दिल्ली में 500 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अब करना होगा अधिक भुगतान
सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला – आतंकियों की पैरवी करने वालों को राम मंदिर बुरा ही लगेगा 
TAGGED:400+ seats in Lok SabhaAnant Kumar Hegdebjp MPwe will change the Constitution
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?