राम मंदिर के गर्भगृह में दिखा अद्भुत दृश्य, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा चमत्कार

अयोध्या, 29 फरवरी। अयोध्या में 22 जनवरी को बनए भव्य मंदिर में भगवान प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कई ऐसी बाते सामने आईं, जो किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम की प्रतिमा की आंखें बोलने लगीं।

रामलला की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने खुद इस चमत्कार की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मैंने जो मूर्ति बनाई, गर्भगृह के अंदर जाकर उसके भाव बदल गए और आंखें बोलने लगीं। अरुण योगी राज ने बताया कि गर्भगृह के बाहर मूर्ति की छवि अलग थी, लेकिन मूर्ति को जब गर्भगृह में प्रवेश कराया गया, तो उसकी आभा ही बदल गई। मैंने भी इसे महसूस किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Sambit Patra (@sambitswaraj)

उनका कहना है कि मैंने गर्भगृह में अपने साथ मौजूद लोगों को भी इस बारे में बताया था कि यह दैवीय चमत्कार है या कुछ और, लेकिन मूर्ति में बदलाव हो गया था। अब राम मंदिर में कुछ ऐसा हुआ जिसे लोग चमत्कार बता रहे हैं। दरअसल, भगवान राम के मंदिर के गर्भगृह में एक पक्षी पहुंच गया और भगवान राम की मूर्ति की परिक्रमा करने लगा।

मंदिर के गर्भगृह में पक्षी का पहुंचना चमत्कार माना जा रहा है और लोगों ने इस चमत्कार को अपनी आंखों से देखा। लोगों का मानना है कि यह पक्षी कोई और नहीं, बल्कि पक्षियों के राजा गरुड़ देव हैं, जो अपने प्रभु श्री राम का दर्शन करने आए हैं। लोगों ने इस नजारे को मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो पर लिखा है कि गरुड़ देव प्रभु श्रीरामलला के गर्भगृह की परिक्रमा लगा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular