hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महिला क्रिकेट टेस्ट : पूजा व स्नेह की श्रेष्ठ गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलियाई टीम 219 रनों पर सिमटी, भारत की ठोस शुरुआत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > महिला क्रिकेट टेस्ट : पूजा व स्नेह की श्रेष्ठ गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलियाई टीम 219 रनों पर सिमटी, भारत की ठोस शुरुआत
खेलहिन्दी

महिला क्रिकेट टेस्ट : पूजा व स्नेह की श्रेष्ठ गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलियाई टीम 219 रनों पर सिमटी, भारत की ठोस शुरुआत

Vinayak Barot
Last updated: December 21, 2023 11:01 pm
Vinayak Barot
Published: December 21, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 21 दिसम्बर। पिछले हफ्ते इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में रनों के लिहाज से महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम ने गुरुवार से यहां ऑस्ट्रेलिया के साथ प्रारंभ एकमात्र टेस्ट के पहले ही दिन शिकंजा कस दिया। इस क्रम में तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर (4-53) और ऑफ स्पिनर स्नेह राणा (3-56) की शानदार गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 77.4 ओवरों में 219 रनों पर ही सीमित हो गई। इसके बाद मेजबानों ने ठोस शुरुआत की और स्टंप्स तक 19 ओवरों में एक विकेट पर 98 रन बना लिए थे।

A solid opening day with the bat and ball 😎#TeamIndia finish the day with 98/1, trailing by 121 runs 👌👌

Scorecard ▶️ https://t.co/7o69J2XRwi#INDvAUS | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/KWQwe6jZ7o

— BCCI Women (@BCCIWomen) December 21, 2023

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का न्यूनतम टेस्ट स्कोर

भारत के खिलाफ महिला टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का किसी पारी में यह न्यूमतम स्कोर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे पहले सबसे कम स्कोर पर 2006 में एडिलेड में एक पारी और चार रन की जीत के दौरान 250 रन पर आउट हुई थी। भारत में दोनों पक्षों के बीच 39 वर्षों में पहली बार एकतरफा प्रतियोगिता हो रही है। आखिरी मैच भी 1984 में इसी स्थान पर आयोजित किया गया था।

स्मृति व शेफाली के बीच 90 रनों की भागीदारी

भारतीय पारी में सलामी बल्लेबाजों – स्मृति मंधाना (नाबाद 43 रन, 49 गेंद, आठ चौके) और शेफाली वर्मा (40 रन, 59 गेंद, आठ चौके) ने पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। पारी के 17वें ओवर में आक्रमण में लगी जेस योनासेन (1-4) चौथी ही गेंद पर शेफाली को पगबाधा कर दिया। रात्रि प्रहरी के रूप में उतरीं स्नेह राणा चार रन बनाकर उप कप्तान स्मृति के साथ नाबाद पैवेलियन लौटीं। भारत अब ऑस्ट्रेलिया से 121 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ताहलिया मैक्ग्रा ने जड़ा पचासा

वानखेड़े स्टेडियम में सिक्के की उछाल जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी पर गौर करें तो पूजा, स्नेह और दीप्ति शर्मा (2-45) के सामने ताहलिया मैक्ग्रा ने जहां अर्धशतीय पारी (50 रन, 56 गेंद, आठ चौके) खेली वहीं ओपनर बेथ मूनी (40 रनस 94 गेंद, दो चौके), कप्तान एलिसा हीली (38 रन, 75 गेंद, एक छक्का, चार चौके) व किम गार्थ (नाबाद 28 रन, 71 गेंद, दो चौके) अन्य प्रमुख स्कोरर रहीं।

मैक्ग्रा व मूनी के बीच तीसरे विकेट पर 80 रनों की साझेदारी

पहले ही ओवर में फोएबे लिचफील्ड 0) रन आउट हो गईं तो अगले ओवर में पूजा ने एलिसा पेरी (4) को बोल्ड मार दिया (2-7)। इसके बाद मूनी व उप कप्तान मैक्ग्रा के बीच पारी की सबसे बड़ी 80 रनों की भागीदारी देखने को मिली। अपना पांचवां टेस्ट खेल रहीं मैक्ग्रा ने इस दौरान मिले दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए तीसरा पचासा भी जड़ दिया। लेकिन लंच (4-103) के पहले ये दोनों निकल गईं।

स्कोर कार्ड

दूसरे सत्र में भी 77 रनों की वृद्धि पर हीली सहित चार विकेट गिरे (8-180)। हालांकि किम सहित निचले क्रम की बल्लेबाजों ने टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। 168 रनों पर आठ विकेट खो चुकी टीम के लिए योनासेन (19 रन, 61 गेंद, एक छक्का, एक चौका) और किम ने नौवें विकेट के लिए 93 गेंदों 30 रनों की साझेदारी की। स्नेह ने लॉरेन चीटल (6) को स्मृति मंधाना के हाथों कैच करा ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया।

You Might Also Like

जयशंकर ने किया मेक्सिको और भारत के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने का आग्रह
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को मिली जमानत, लेकिन कुछ ही मिनट बाद लगी रोक
जयपुर हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट की महिला क्रू मेंबर ने CISF जवान को जड़ दिया थप्पड़, गिरफ्तार
बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर हुए राममय, अयोध्या आए श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल
मिडिल ईस्ट में तनाव : भारतीय दूतावासों ने जारी की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचने की दी सलाह
TAGGED:Australian team all out for 219 runsCricketIndia's solid startPooja and SnehWomen's Cricket Test
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?