hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट : भारत व पाकिस्तान की टीमें बाहर, यूएई और बांग्लादेश के बीच होगा फाइनल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट : भारत व पाकिस्तान की टीमें बाहर, यूएई और बांग्लादेश के बीच होगा फाइनल
खेलहिन्दी

अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट : भारत व पाकिस्तान की टीमें बाहर, यूएई और बांग्लादेश के बीच होगा फाइनल

Vinayak Barot
Last updated: December 16, 2023 1:54 am
Vinayak Barot
Published: December 16, 2023
Share
SHARE

दुबई, 15 दिसम्बर। भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल में बांग्लादेश के हाथों चार विकेट की पराजय के साथ ACC अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट से बाहर हो गई। बांग्लादेश की फाइनल में अब यूएई से टक्कर होगी, जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को 11 रनों से हरा दिया।

Bangladesh-U19 clinches victory by 4 wickets against India-U19, securing a thrilling ticket to the finals. The cricketing arena buzzes with excitement as Bangladesh charts their course to championship glory. #ACCMensU19AsiaCup #ACC pic.twitter.com/OBYEu5MbxP

— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) December 15, 2023

बांग्लादेश के हाथों 4विकेट से हारा भारत

आईसीसी अकादमी ग्राउंड नंबर दो पर भारतीय बल्लेबाज पिच की दोहरी गति से सामंस्य बैठाने में विफल रहे। मुशीर खान (50 रन, 61 गेंद, तीन चौके) और मुरुगन अभिषेक (62 रन, 74 गेंद, दो छक्के, छह चौके) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद टीम 42.4 ओवरों में 188 रनों पर आउट हो गई। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मारुफ ने 41 रनों की कीमत पर चार विकेट लेकर भारत के शीर्ष क्रम को झकझोर कर रख दिया।

Glimpses of Bangladesh-U19 vs India-U19 Semi-final 2.#ACCMensU19AsiaCup #ACC pic.twitter.com/O5D30vZOHQ

— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) December 15, 2023

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने भी 10 ओवरों के अंदर 34 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इस्लाम ने 90 गेंद में 94 रनों (90 गेंद, चार छक्के, नौ चौके) की पारी खेलने के अलावा अहरार अमिन (44 रन, 101 गेंद, तीन चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। बांग्लादेश ने 42.5 ओवरों में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

स्कोर कार्ड

पहले बल्लेबाजी पर बाध्य भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही टीम ने सात ओवरों के अंदर 13 रनों तक तीन और 61 रनों तक छह विकेट गंवा दिए थे। मुशीर और अभिषेक ने सातवें विकेट के लिए 84 रन जोड़कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकला, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद पारी ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकी।

UAE-U19 triumphs by 11 runs against Pakistan-U19, securing a spot in the finals. A heart-stopping match showcasing the essence of cricket's exhilarating unpredictability. Congratulations team UAE! #ACCMensU19AsiaCup #ACC pic.twitter.com/hXAgS3752h

— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) December 15, 2023

यूएई की पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेरयुक्त जीत

इससे पहले यूएई की टीम पाकिस्तान के खिलाफ 47.5 ओवरों में 193 रन पर आउट हो गई। लेकिन उसने पाकिस्तान को 49.3 ओवरों में 182 रनों पर ही आउट कर दिया। बांग्लादेश व यूएई के बीच फाइनल रविवार, 17 दिसम्बर को खेला जाएगा।

You Might Also Like

FIFA विश्व कप 2026 : किलियन एम्बापे ने रचा इतिहास, फ्रांस के साथ मेक्सिको व नॉर्वे भी प्री क्वार्टर फाइनल में
एशियाई निशानेबाजी : ऐश्वर्य प्रताप व एड्रियन कर्माकर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में जीते स्वर्ण
महादेव एप केस में ED की बड़ी काररवाई : दुबई स्थित हवाला कारोबारी की 580 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति की जब्त
Share Market: शेयर बाजार में धीमी हलचल, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के हाल
दिल्ली शराब घोटाला केस : सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी तो संजय सिंह की भी जमानत याचिका खारिज
TAGGED:CricketIndia and Pakistan teams outnow UAE Vs BangladeshUnder-19 Asia Cup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?