1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. राजस्थान चुनाव : भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत 83 उम्मीदवारों के नाम शामिल
राजस्थान चुनाव : भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत 83 उम्मीदवारों के नाम शामिल

राजस्थान चुनाव : भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत 83 उम्मीदवारों के नाम शामिल

0
Social Share

जयपुर, 21 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित 83 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

दूसरी सूची में 10 महिलाओं को टिकट, वसुंधरा झालरापाटन से लड़ेंगी 

वसुंधरा राजे को झालरापाटन से टिकट दिया गया है। नागौर सीट से ज्योति मिर्धा चुनाव लड़ेंगी, जिन्होंने हाल में कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं सतीश पुनिया को अंबर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में 10 महिलाओं को जगह दी गई है जबकि अनुसूचित जाति के 15 और अनुसूचित जनजाति के 10 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।

वसुंधरा गुट के कई नेताओं को भी मिली जगह

इस सूची में वसुंधरा गुट के कई नेताओं को भी जगह मिली है, जिनमें प्रताप सिंह सिंघवी, अशोक डोगरा, नरपत सिंह राजवी, श्रीचंद कृपलानी, कालीचरण सराफ, कैलाश वर्मा, सिद्धि कुमारी, हेम सिंह भड़ाना, अनिता भदेल, कन्हैया लाल आदि शामिल हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा की एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे। इस दौरान तेलंगाना, मध्य प्रदेश और राजस्थान में उम्मीदवारों पर चर्चा की गई थी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code