hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, फिटनेस की समस्याओं से जूझ रहे केएल राहुल भी शामिल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, फिटनेस की समस्याओं से जूझ रहे केएल राहुल भी शामिल
खेलहिन्दी

क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, फिटनेस की समस्याओं से जूझ रहे केएल राहुल भी शामिल

Vinayak Barot
Last updated: September 5, 2023 7:43 pm
Vinayak Barot
Published: September 5, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 5 सितम्बर। फिटनेस की समस्याओं से जूझ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को आगामी पांच अक्टूबर से भारत की मेजबानी में प्रस्तावित आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया गया है। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने टीम में सात बल्लेबाजों और चार हरफनमौला खिलाड़ियों को जगह दी है।

Here's the #TeamIndia squad for the ICC Men's Cricket World Cup 2023 🙌#CWC23 pic.twitter.com/EX7Njg2Tcv

— BCCI (@BCCI) September 5, 2023

टीम में 7 बल्लेबाज, 4 गेंदबाज और 4 ऑलराउंडर

गौरतलब है कि राहुल हैमस्ट्रिंग चोट के कारण महीनों से टीम से बाहर हैं। वह यहां चल रहे एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए थे, लेकिन अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। एशिया कप से पहले लगी चोट के कारण वह टीम से फिलहाल बाहर हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि उन्होंने सोमवार, चार सितम्बर को एनसीए, बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और एशिया कप के सुपर फोर चरण के मैचों के लिए श्रीलंका जाने वाले हैं।

मुख्य चयनकर्ता अगरकर बोले – यह विश्व कप के लिए सबसे संतुलित टीम

मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने कहा, ‘फिटनेस से जुड़े कुछ मसले हैं, लेकिन तीनों खिलाड़ियों (राहुल, श्रेयस अय्यर व जसप्रीत बुमराह) ने वापसी की है। केएल फिट हैं। मुझे लगता है कि यह विश्व कप के लिए सबसे संतुलित टीम है।’ उन्होंने ‘केएल फिट है, लेकिन एशिया कप से पहले मामूली दिक्कत हुई है। वह इससे उबर चुका है। वह हमारे लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और हमें खुशी है कि वह टीम में है।’

फिलहाल एशिया कप की भारतीय टीम में शामिल तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम में जगह नहीं मिल सकी। इन दोनों के अलावा तीसरे खिलाड़ी संजू सैमसन रहे, जिन्हें राहुल के बैकअप के रूप में श्रीलंका भेजा गया है।

𝗪𝗘 𝗔𝗥𝗘 𝗧𝗘𝗔𝗠 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔! 🇮🇳 👏#CWC23 | #TeamIndia pic.twitter.com/Forro8kCYL

— BCCI (@BCCI) September 5, 2023

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज व कुलदीप यादव।

विश्व कप पांच अक्टूबर से शुरू होगा। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाना है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ अक्टूबर को अपना पहला मैच खेलेगी। विश्व कप का फाइनल 19 नवम्बर को अहमदाबाद में ही खेला जाएगा।

You Might Also Like

विश्व कप क्रिकेट : न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर सहज जीत, बेहतर NRR से पेश किया सेमीफाइनल का मजबूत दावा
पीएम मोदी शनिवार को गृह राज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे, 34200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात
नेपाल में आम चुनाव : गड़बड़ी रोकने के लिए 17 नवम्बर से 72 घंटे के लिए बंद रहेगी अंतरराष्ट्रीय सीमा
गोरखपुर की घटना के बाद वाराणसी में भी अलर्ट – श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की बढ़ाई गई सुरक्षा
उप राष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री पर पीएम मोदी ने फोन कर जताया दुख, बोले – ’20 वर्षों से सह रहा हूं इसी तरह का अपमान’
TAGGED:Cricket World CupKL Rahul includedTeam India's squad announced
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?