hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: चंद्रयान -3 : लैंडर ‘विक्रम’ की सफल लैंडिंग के बाद बाहर निकला रोवर ‘प्रज्ञान’, चंद्रमा पर छोड़ रहा भारत के निशान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > चंद्रयान -3 : लैंडर ‘विक्रम’ की सफल लैंडिंग के बाद बाहर निकला रोवर ‘प्रज्ञान’, चंद्रमा पर छोड़ रहा भारत के निशान
राष्ट्रीयहिन्दी

चंद्रयान -3 : लैंडर ‘विक्रम’ की सफल लैंडिंग के बाद बाहर निकला रोवर ‘प्रज्ञान’, चंद्रमा पर छोड़ रहा भारत के निशान

Vinayak Barot
Last updated: August 24, 2023 2:27 am
Vinayak Barot
Published: August 24, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 अगस्त। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक लैंडिंग के साथ ही एकतरफ जहां सारा देश में जश्न में सराबोर हो गया वहीं भारत के तीसरे चंद्र मिशन का असली काम भी शुरू हो चुका है। इस क्रम मे लैंडर विक्रम के पेट से रोवर प्रज्ञान (Pragyan Rover) भी बाहर आ चुका है। अब दोनों मिलकर चंद्रमा के साउथ पोल का हालचाल बताएंगे।

रोवर ‘प्रज्ञान’ घटनास्थल से डेटा को लैंडर तक भेजेगा

दरअसल विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के बाद अगला बड़ा कदम रोवर ‘प्रज्ञान’ को बाहर निकालना था। इसरो ने बताया है कि रोवर ‘प्रज्ञान’ अब लैंडर से बाहर निकल आया है। यही रोवर घटनास्थल से डेटा को लैंडर तक भेजेगा। लैंडर से ये डाटा अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पास जाएगा।

लैंडर के चांद पर उतरने के करीब ढाई घंटे बाद रोवर बाहर आया

हालांकि, विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर उतरने के बाद रोवर प्रज्ञान को बाहर निकालने में ढाई घंटे का समय लगा। ऐसा इसलिए हुआ कि जब तक विक्रम लैंडर के टचडाउन से उड़ी धूल शांत नहीं हो जाती, तब तक रोवर को लॉन्च नहीं किया जा सकता था। दरअसल चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण (ग्रैविटी) पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बेहद कम है। इसके कारण, धूल उस तरह वापस नहीं जमती, जिस तरह वह पृथ्वी पर जमती है। वैज्ञानिकों को चिंता थी कि अगर धूल शांत होने से पहले रोवर को बाहर निकाला गया, तो इससे रोवर पर लगे कैमरे और अन्य संवेदनशील उपकरणों को नुकसान हो सकता है।

इसके साथ ही चांद की जमीन पर प्रज्ञान की चहलकदमी शुरू हो गई है। रोवर प्रज्ञान में 6 पहिए हैं। यह रोबोटिक ह्वीकल अपने मिशन को अंजाम देगा। प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, वह भारत के निशानों को चांद की सहत पर उकेरेगा। यह इसरो के लोगो और भारत के प्रतीक (अशोक स्तंभ) के निशान चांद पर उकेरेगा।

चंद्रमा की सतह पर 14 दिवसीय कार्य शुरू करेगा रोवर

चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद अब रोवर मॉड्यूल इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए 14 दिवसीय कार्य शुरू करेगा। उसके विभिन्न कार्यों में चंद्रमा की सतह के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए वहां प्रयोग करना भी शामिल है।

Chandrayaan-3 Mission:
The image captured by the
Landing Imager Camera
after the landing.

It shows a portion of Chandrayaan-3's landing site. Seen also is a leg and its accompanying shadow.

Chandrayaan-3 chose a relatively flat region on the lunar surface 🙂… pic.twitter.com/xi7RVz5UvW

— ISRO (@isro) August 23, 2023

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, लैंडर और रोवर में पांच वैज्ञानिक उपक्रम (पेलोड) हैं, जिन्हें लैंडर मॉड्यूल के भीतर रखा गया है। इसरो ने कहा कि चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोग करने के लिए रोवर की तैनाती चंद्र अभियानों में नयी ऊंचाइयां हासिल करेगी। लैंडर और रोवर दोनों का जीवन काल एक-एक चंद्र दिवस है, जो पृथ्वी के 14 दिन के समान है। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अपना रोवर को तैनात करेगा, जो चंद्रमा की मिट्टी और चट्टानों की संरचना के बारे में अधिक जानकारी देगा। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर बर्फ और खनिजों का भंडार होने की उम्मीद है।

और क्या करेगा प्रज्ञान?

प्रज्ञान रोवर का सरफेस थर्मो फिजिकल एक्सपेरिमेंट (ChaSTE) ध्रुवीय क्षेत्र के पास चंद्र सतह के तापीय गुणों का मापन करेगा। चंद्र भूकंपीय गतिविधि उपकरण (आईएलएसए) लैंडिंग स्थल के आसपास भूकंपीयता को मापेगा और मून क्रस्ट और मेंटेल की संरचना का चित्रण करेगा। लैंडर पेलोड, रेडियो एनाटॉमी ऑफ मून-बाउंड हाइपरसेंसिटिव आयनोस्फीयर एंड एटमॉस्फियर (RAMBHA), निकट सतह के प्लाज्मा घनत्व और समय के साथ इसके परिवर्तनों को मापेगा।

चंद्रयान 3 के ‘विक्रम’ लैंडर और छह पहियों वाले रोवर को एक चंद्र दिवस (14 दिन) की अवधि के लिए संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि चार पैरों वाले लैंडर में सुरक्षित टचडाउन सुनिश्चित करने के लिए कई सेंसर थे, जिसमें एक्सेलेरोमीटर, अल्टीमीटर, डॉपलर वेलोमीटर, इनक्लिनोमीटर, टचडाउन सेंसर और खतरे से बचने और स्थिति संबंधी ज्ञान के लिए कैमरों का एक पूरा सूट शामिल था।

You Might Also Like

अमेरिका के बदले सुर तो जयशंकर ने भी दी प्रतिक्रिया – ‘मोदी व ट्रंप के व्यक्तिगत संबंध बेहद मजबूत..’
रोहित शर्मा के घर आईं खुशियां, दूसरी बार बने पिता, पत्नी रितिका सजदेह ने दिया बेटे को जन्म
विश्व चैम्पियन महिला क्रिकेट टीम की सदस्य ऋचा घोष बनीं DSP, सीएम ममता ने ‘बंग भूषण’ सम्मान भी प्रदान किया
Aadhaar को लेकर अहम अपडेट : निवेश करने वालों की KYC के लिए बनेगा यह सिस्टम
‘भाई के एनकाउंटर की आशंका’, अतीक के परिवार को डर, माफिया के काफिले संग चल रहीं बहन आयशा नूर
TAGGED:Chandrayaan-3Lander vikramPragyan Rover
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?