hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुपरस्टार रजनीकांत ने लखनऊ में सीएम योगी से की भेंट, पांव छूकर लिया आशीर्वाद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > सुपरस्टार रजनीकांत ने लखनऊ में सीएम योगी से की भेंट, पांव छूकर लिया आशीर्वाद
बॉलीवुडराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सुपरस्टार रजनीकांत ने लखनऊ में सीएम योगी से की भेंट, पांव छूकर लिया आशीर्वाद

Vinayak Barot
Last updated: August 19, 2023 11:09 pm
Vinayak Barot
Published: August 19, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 19 अगस्त। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार 72 वर्षीय रजनीकांत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यहां उनके सरकारी आवास में मुलाकात की। रजनीकांत ने मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुस्तक व स्मृति चिह्न भेंट किया।

प्रख्यात फिल्म अभिनेता श्री रजनीकांत जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।@rajinikanth pic.twitter.com/HIByc0aOO0

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 19, 2023

उल्लेखनीय है कि रजनीकां अपनी फिल्म ‘जेलर’ के प्रमोशन के सिलसिले में तीन दिनों की यूपी यात्रा में हैं। वह शुक्रवार को लखनऊ आए थे। शनिवार शाम वह मुख्यमंत्री आवास गए और उनसे शिष्टाचार भेंट की। रजनीकांत मुख्यमंत्री को अपनी फिल्म दिखाना चाहते थे, लेकिन मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम के चलते यह संभव नहीं हो पाया।

लखनऊ में पुलिस विभाग के अधिकारियों के साधारण जीवन को रेखांकित करती तमिल फिल्म "जेलर" के विशेष स्क्रीनिंग पर भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता श्री रजनीकांत जी "थलाइवा" के साथ सम्मिलित हुआ।
इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए सभी कलाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

இந்திய… pic.twitter.com/yv3p0zhxO2

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 19, 2023

रजनीकांत ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य संग देखी जेलर

इसके पूर्व दिन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फिल्म ‘जेलर’ की लखनऊ स्थित मॉल में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस दौरान रजनीकांत समेत फिल्म की पूरी टीम सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। मौर्य ने रजनीकांत की पूरी टीम को यूपी प्रवास के दौरान अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन के लिए भी आमंत्रित किया। साथ ही यूपी में निवेश की असीम संभावनाओं पर भी चर्चा की।

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में प्रसिद्ध अभिनेता व निर्देशक श्री रजनीकान्त ने शिष्टाचार भेंट की। pic.twitter.com/Nr3rVHfPwZ

— Governor of Uttar Pradesh (@GovernorofUp) August 19, 2023

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से भी भेंट की

रजनीकांत ने सुबह राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी शिष्टाचार भेंट की थी। होटल ताज से निकलते हुए रजनीकांत ने कहा उन्हें लखनऊ में बहुत अच्छा लग रहा है। उन्‍हें यहां बहुत मजा आ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार को वह अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करेंगे।

You Might Also Like

पेट्रोल पंपों से थोक में डीजल-पेट्रोल खरीदने पर रोक, सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए लगा प्रतिबंध
पेरिस डायमंड लीग : अविनाश साबले ने अपना राष्ट्रीय स्टीपलचेज रिकॉर्ड तोड़ा
भारतीय महिलाओं ने जीती टी20 सीरीज, अंतिम मैच में रिकॉर्ड स्कोर के सामने वेस्टइंडीज 60 रनों से परास्त
पंजाब : फौजा सिंह सरारी का भगवंत मान कैबिनेट से इस्तीफा, बलबीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली
यूपी निकाय चुनाव : भाजपा का 28 सूत्री संकल्प पत्र जारी, स्वच्छता पर रहेगा शहर की सरकार का जोर
TAGGED:cm yogifilm 'Jailor'lucknowRajinikanthRajinikanth met CM Yogi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

August 10, 2026

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?