hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी विधानसभा : सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश के बीच बेरोजगारी और जनसंख्या पर हुई तरकार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > यूपी विधानसभा : सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश के बीच बेरोजगारी और जनसंख्या पर हुई तरकार
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी विधानसभा : सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश के बीच बेरोजगारी और जनसंख्या पर हुई तरकार

Vinayak Barot
Last updated: August 8, 2023 9:26 pm
Vinayak Barot
Published: August 8, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 8 अगस्त। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। यूपी विधानसभा के भीतर भी मंगलवार को इसकी बानगी दिखी, जब सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच बेरोजगारी, शिक्षा और जनसंख्या को लेकर तीखी तकरार हुई।

अखिलेश के सवाल पर सीएम योगी के तंज को सदन में मौजूद सभी माननीयों ने देखा। सीएम योगी के वक्तव्य के बीच अखिलेश की टोकाटोकी पर एकबारगी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी हस्तक्षेप किया। लेकिन अखिलेश ने कहा कि वह अनुपूरक प्रश्न पूछना चाहते हैं।

दरअसल, मॉनसून सत्र के दूसरे दिन दोनों नेताओं के बीच तल्खी की शुरुआत सदन में मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट पेश करने की बाद दिखी। मुरादाबाद में 13 अगस्त, 1980 को हुए ईद के दिन भड़के दंगे में 83 लोगों की जान गई थी। उस समय यूपी में कांग्रेस की सरकार थी और विश्वनाथ प्रताप सिंह मुख्यमंत्री थे। सीएम योगी ने उस दंगे की रिपोर्ट सदन में पेश की।

मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट पेश किए जाने पर हमलावर हुए सपा विधायक

विधानसभा में 43 वर्ष पुराने मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट पेश किए जाने पर सपा नेता हमलावर हो गए और पार्टी विधायकों ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा, ‘महंगाई, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था और बेहाल बिजली आपूर्ति जैसे अहम मुद्दों पर से जनता का ध्यान भटकाने के लिए मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट पेश की गई। सरकार महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं कर रही है। यूपी में बेरोजगारी दर घटी नहीं, बढ़ गई है। सरकार झूठ बोल रही है।’

अखिलेश के सवाल पर सीएम ने तंज कसा, जवाब नहीं दिया

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री जी ने बेरोजगारी को लेकर बहुत-सी बातें रखी हैं, लेकिन मैं सिर्फ इतना जानना चाहता हूं कि 2017 से लेकर 2022 तक जो 15 साल का एज ग्रुप है, उसमें कितनी संख्या बढ़ गई है? क्या उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए और उन्हें नौकरी दिलाने के लिए आपकी नेशनल एजुकेशन पॉलिसी बेरोजगार लोगों की संख्या बताएगी?’

अखिलेश का यह सवाल सत्ता पक्ष के विधायकों को रास नहीं आया और सीएम योगी आदित्यनाथ खुद इस सवाल का जवाब देने उठ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में वर्ष 2016 में यूपी की अनइंप्लॉयमेंट रेट 19% से अधिक थी। आज के दिन में यह 3 से 4% तक ही है।

इसके बाद सीएम योगी ने कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा लगा कि अब नेता विरोधी दल को जनसंख्या की चिंता होने लगी है। जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए ही हम लोग सामान कानून की बात करते हैं। चलिए समाजवादियों में कुछ तो प्रोग्रेस हुई है, प्रगति के बारे में सोचना अच्छी बात है। अच्छा है लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए। बेसिक शिक्षा मंत्री जी से भी पूछा जा रहा था कि एक प्रदेश एक ड्रेस और एक शिक्षा, उसमें एक देश एक कानून भी जोड़ देते तो ज्यादा अच्छा होता।’

मुख्यमंत्री योगी ने इसके बाद अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियों का जिक्र किया और अखिलेश सरकार की खामियों का उल्लेख किया, लेकिन अखिलेश यादव के पूछे गए सीधे सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होने यह नहीं बताया कि 15 साल के एज ग्रुप के बढ़े लोगों की संख्या कितनी है और राज्य में बेरोजगार लोगों की सख्या क्या है?

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी, शाह और राजनाथ ने की उप्र चुनाव में मतदान की अपील
सीएम योगी ने वाराणसी में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
राजस्थान : गहलोत ने कोयला आपूर्ति के लिए सभी वैकल्पिक उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बिहार: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका की हत्या का मुख्य संदिग्ध, पिस्तौल व कारतूस बरामद
दिल्ली हाईकोर्ट ने मारपीट मामले में मालीवाल का नाम प्रसारित करने संबंधी याचिका को लेकर नाराजगी जताई
TAGGED:akhilesh yadavcm yogiSP Chiefunemployment and populationUP ASSEMBLY
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?