कमलनाथ ने साधा निशाना – कांग्रेस की घोषणा के बाद शिवराज को याद आईं लाड़ली बहनें

भोपाल, 25 जुलाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए आज कहा कि कांग्रेस की घोषणा के बाद उन्हें लाड़ली बहनें याद आईं, जिनकी बात वे आजकल दिनभर करते हैं।

कमलनाथ ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा ‘मध्यप्रदेश में बनी सौदेबाजी की सरकार आजकल हर बात में सौदेबाजी कर रही है। 18 साल की सरकार में जिन लोगों को बहनों की याद नहीं आई और प्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में बदतर स्थिति में पहुंचता गया, वे लोग आजकल बहनों की बात कर रहे हैं।’

पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलवार ट्वीट में कहा ‘कांग्रेस पार्टी ने जब स्पष्ट घोषणा कर दी कि कांग्रेस सरकार बनने पर मध्यप्रदेश की महिलाओं को नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपए प्रति माह और 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। तब अपना पाप धोने के लिए यह बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं।

जिनकी नीयत नारी सम्मान की होती है, वह 18 साल तक प्रतीक्षा नहीं करते और ना सम्मान करने में मोलभाव करते हैं। शिवराज जी लाड़ली बहनों के लिए योजनाएं नहीं ला रहे बल्कि अपने पाप धो रहे हैं। महिलाओं को उनका हक, अधिकार और सम्मान कांग्रेस पार्टी दिलाई थी।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular