1. Home
  2. हिन्दी
  3. बॉलीवुड
  4. 50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने अभिनेता अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को दिया जन्म
50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने अभिनेता अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को दिया जन्म

50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने अभिनेता अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को दिया जन्म

0
Social Share

मुंबई, 21 जुलाई। अर्जुन रामपाल 50 साल की उम्र में चौथी पापा बन गए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला गुरुवार, 20 जुलाई को दूसरी बार मां बनीं हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। फिलहाल अर्जुन रामपाल और उनकी फैमिली घर में नन्हा मेहमान आने का जश्न मना रहे हैं। एक्टर ने खुद ट्वीटर पर पोस्ट कर फैंस और फ्रेंड्स को ये गुड न्यूज शेयर की है।

अर्जुन रामपाल ने अपने ट्वीट में लिखा है, “मै और मेरा परिवार आज एक खूबसूरत बेबी बॉय से ब्लेस हुआ है। मां और बेटा दोनों ठीक हैं। लव और ग्रेटिट्यूड से भरा हुआ हूं. आप सभी के प्यार के लिए थैंक्यू, 20.07.2023 हैलो वर्ल्ड” वहीं इस गुड न्यूज के बाद तमाम सेलेब्स और फैंस एक्टर को एक बार फिर पिता बनने की बधाई देते नहीं थक रहे हैं।

बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला काफी समय से रिलेशनशिप में हैं. उनकी मुलाकात साल 2018 में म्युचुअल फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। कुछ महीनों के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। साल 2019 में कपल ने अपने बेटे एरिक रामपाल का वेलकम किया था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code