hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स आसान जीत से प्लेऑफ के निकट, दिल्ली कैपिटल्स का बाहर होना लगभग तय
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स आसान जीत से प्लेऑफ के निकट, दिल्ली कैपिटल्स का बाहर होना लगभग तय
खेलहिन्दी

आईपीएल 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स आसान जीत से प्लेऑफ के निकट, दिल्ली कैपिटल्स का बाहर होना लगभग तय

Vinayak Barot
Last updated: May 11, 2023 2:27 am
Vinayak Barot
Published: May 11, 2023
Share
SHARE

चेन्नई, 10 मई। चार बार के पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार की रात घरेलू एमए चिदंबरम स्टेडियम की धीमी पिच पर गेंदबाजों की कसावट के बीच दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों की आसान शिकस्त दे दी। इसके साथ ही सीएसके ने जहां खुद को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्लेऑफ के एकदम निकट पहुंचा दिया वहीं दिल्ली कैपिटल्स का स्पर्धा से बाहर होना लगभग तय हो गया है।

Super show with the ball from @ChennaiIPL! 👏 👏

The @msdhoni-led unit beat #DC by 2⃣7⃣ runs in Chennai to seal their 7⃣th win of the season! 👌 👌

Scorecard ▶️ https://t.co/soUtpXQjCX#TATAIPL | #CSKvDC pic.twitter.com/SnF0uo2uu4

— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2023

मैच में एक भी अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली

मुकाबले का  दिलचस्प पहलू यह रहा कि दोनों ही टीमों की ओर से एक भी अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली। सीएसके ने पहले खेलते हुए लगभग सभी बल्लेबाजों के उपयोगी अंशदानों से आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में मथीषा पथिराना (3-37) व दीपक चाहर (2-28) सहित अन्य गेंदबाजों के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम आठ विकेट पर 140 रनों तक ही जा सकी।

शिवम दुबे और कप्तान धोनी ने तेज हाथ दिखाए

सीएसके ने भले ही 77 पर चार विकेट गंवा दिए थे और टीम सर्वोच्च स्कोरर शिवम दुबे (25 रन, 12 गेंद, तीन छक्के) रहे। लेकिन उनके अलावा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (24 रन, 18 गेंद, चार चौके), अंबाती रायुडू (23 रन, 17 गेंद, एक छक्का, एक चौका), रवींद्र जडेजा (21 रन, 16 गेंद, एक छक्का, एक चौका), अजिंक्य रहाणे (21 रन, 20 गेंद, दो चौके) व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (20 रन, नौ गेंद, दो छक्के, एक चौका) ने ठोस हाथ दिखाते हुए दल को 170 के करीब पहुंचाया। मिचेल मार्श ने 18 पर विकेट लिए जबकि अक्षर पटेल के हाथ दो विकेट लगे।

For his all-round display, @imjadeja bagged the Player of the Match award as @ChennaiIPL beat #DC. 👌 👌

Scorecard ▶️ https://t.co/soUtpXQjCX#TATAIPL | #CSKvDC pic.twitter.com/Loac6ERgeh

— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2023

रोसोऊ व मनीष के बीच मैच की इकलौती अर्धशतकीय भागीदारी

जवाबी काररवाई में चाहर ने दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब कर दी, जब 25 रनों के भीतर कप्तान डेविड वॉर्नर (0), फिल साल्ट (17 रन, 11 गेंद, दो छक्के, एक चौका) व मिचेल मार्श (5) लौट चुके थे। हालांकि इसके बाद मैच के सर्वोच्च स्कोरर रिली रोसोउ (35 रन, 37 गेंद, एक छक्का, दो चौके) व मनीष पांडेय (27 रन, 29 गेंद, दो छक्के, एक चौका) ने 59 रनों की ठोस साझेदारी से डीसी को पटरी पर लौटाने की कोशिश की।

स्कोर कार्ड

लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रवींद्र जडेजा (1-19) व पथिराना ने फिर दवाब बढ़ा दिया। नतीजा यह हुआ कि अक्षर पटेल (21 रन, 12 गेंद, एक छक्का, दो चौके) व ललित यादव (12 रन, पांच गेंद, तीन चौके) की कोशिशें नाकाफी साबित हुईं।

सातवीं जीत के सहारे सीएसके दूसरे स्थान पर कायम

सीएसके के अब 12 मैचों में सातवीं जीत से 15 अंक हो गए हैं और गुजरात टाइटंस (16 अंक) के पीछे दूसरे स्थान पर रहते हुए वह प्लेऑफ के एकदम नजदीक है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को 11 मैचों में सातवीं पराजय झेलनी पड़ी और सिर्फ आठ अंक लेकर वह दसवें व अंतिम स्थान पर है।

अब इसी शर्त पर प्लेऑफ में पहुंच सकता है दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स अब अधिकतम 14 अंक जुटा सकता है जबकि तीसरे से नौवें स्थान पर काबिज टीमें 16 या उससे ज्यादा अंकों तक पहुंच सकती हैं। फिलहाल दिल्ली को अब प्लेऑफ में जगह तभी मिल सकती है, जब वह बचे तीनों मैच जीते जबकि कम से कम छह टीमों के खाते में 16 से कम अंक दर्ज हों।

गुरुवार का मैच : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (कोलकाता, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी, मुख्यमंत्री धामी के लिए किया चुनाव प्रचार
यूपी: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, नाराज मायके वालों ने ससुराल में आग लगाई, सास-ससुर जिंदा जले
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी – ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल अब बना कानून
दूसरे चरण का मतदान : त्रिपुरा सबसे आगे, महाराष्ट्र में गति सबसे धीमी
लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
TAGGED:Chennai Super KingsCricketCSK close to playoffsDelhi Capitals almost out of IPL
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

August 10, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?