Homeहिन्दीराजनीतिUP: सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- किसानों के...

UP: सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- किसानों के लिए काल बन गई भाजपा सरकार

लखनऊ, 8 अप्रैल। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्नदाता किसान सबसे ज्यादा मुसीबत में है। सरकार किसानों के लिए काल बन गई है। उसे किसानों की कोई परवाह नहीं है। तमाम वादे करने के बावजूद भाजपा सरकार ने किसानों के साथ कोई वादा पूरा नहीं किया है।

किसानों की आय दोगुनी करने वाली भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर किसानों की आय आधी कर दी है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के किसान पर असमय बारिश ओलावृष्टि की चोट के साथ आवारा पशुओं द्वारा फसल बर्बाद करने की आफत से तबाही मची है। बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं बंट रहा है।

सरकार अभी किसानों की क्षति का सर्वे ही नहीं कर पाई है। किसानों की फसल बीमा योजना धोखा साबित हो रही है। इसका लाभ सिर्फ बीमा कंपनियां ही उठा रही हैं।सपा मुखिया ने कहा कि रोज टूटते हाइटेंशन तारों से खेत के खेत जल कर राख हो रहे हैं। नमी और दूसरी वजह दिखाकर क्रय केंद्रों पर किसान का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है।

महोबा में आंधी बारिश से 25 बीघे में तैयार गेहूं चना की फसल बर्बाद हो गई। सदमा लगने से किसान की मौत हो गई। किसान ने बैंक से दो लाख का कर्ज लेकर फसल बोई थी। भाजपा सरकार में अधिकतर गेहूं की खरीद प्राइवेट कंपनियां कर रही हैं। किसान को एमएसपी नहीं मिल रहा है। बिचौलिए औने-पौने दाम पर गेहूं खरीद रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments