hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छत्तीसगढ़ : कांकेर में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 7 स्कूली बच्चों की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > छत्तीसगढ़ : कांकेर में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 7 स्कूली बच्चों की मौत
राष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़ : कांकेर में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 7 स्कूली बच्चों की मौत

Vinayak Barot
Last updated: February 9, 2023 8:11 pm
Vinayak Barot
Published: February 9, 2023
Share
SHARE

कांकेर, 9 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कोरर के चिलहटी चौक के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में सात स्कूली बच्चों की मौत हो गई। स्कूल की छुट्टी होने के बाद ऑटो चालक आठ बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

बीएसएनएन डिजिटल पब्लिक स्कूल से लौट रहे थे बच्चे

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएनएन डिजिटल पब्लिक स्कूल के बच्चे स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। सभी बच्चों की उम्र पांच से आछ वर्ष के बीच थी। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच बच्चों ने कोरर अस्पताल में दम तोड़ा। ड्राइवर और एक बच्चे को गंभीर हालत में कांकेर से रायपुर रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। कांकेर एएसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि ट्रक भानुप्रतापपुर की ओर से आ रहा था। ट्रक ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है, वहीं ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में 5 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है।

4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है।

ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश हैं।

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 9, 2023

सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख

इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऑटो और ट्रक की टक्कर से सात स्कूली बच्चों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘समाचार बेहद दुःखद है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हरसंभव मदद के निर्देश दिए गए हैं।

You Might Also Like

पाकिस्तान : कराची में पैरामिलिट्री ऑफिस पर धमाके के बाद गोलीबारी, 4 सैनिकों की मौत, 6 हमलावर भी मारे गए
इटली सरकार का बड़ा फैसला: अब बलात्कारियों को मिलेगी ‘केमिकल सजा’, हो जाएंगे नपुंसक
कानून मंत्री किरेन रिजिजू बोले – समान नागरिक संहिता पर भाजपा का रुख स्पष्ट, यही सरकार का भी विचार
जस्टिस एपी शाही बोले- NST के गठन से खिलाड़ियों को मिलेगा त्वरित न्याय, पारदर्शी होगी व्यवस्था  
एमपी चुनाव : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया, राहुल व प्रियंका के साथ कन्हैया कुमार भी करेंगे प्रचार
TAGGED:Accident in KankerChhattisgarhkankerseven school children diedTruck collides with auto
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?