संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से लेकर 6 अप्रैल तक चलेगा, वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण 1 फरवरी को पेश करेंगी बजट

नई दिल्ली, 13 जनवरी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 6 अप्रैल तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और सामान्य अवकाश के साथ 66 दिनों में 27 बैठकों के साथ छह अप्रैल तक चलेगा।

 

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि 14 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक अवकाश रहेगा। इसी बजट सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेगी। मोदी सरकार पार्ट दो की यह आखरी पूर्ण बजट होगा। ऐसे में इस बजट सत्र से आम लोगों को भी कई बड़ी उम्मीदें हैं।

बजट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग एक्सपर्ट से चर्चा भी करेंगे। अपने ट्वीट में जोशी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण, केंद्रीय बजट और अन्य मुद्दों पर सार्थक बहस की भी उम्मीद जताई है। बजट सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से होगी। इसको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगे। द्रौपदी मुर्मू का यह पहला संबोधन होगा।

इस बजट सत्र में करदाता को टैक्स को लेकर राहत की उम्मीद है। इसके अलावा मोदी सरकार भी इस बजट सत्र के जरिए देश के आम लोगों से लेकर नौकरीपेशा लोगों तक क्यों साधने की कोशिश करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular