hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात विधानसभा चुनाव : टिकट वितरण में नए चेहरों सहित युवाओं और महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी कांग्रेस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > गुजरात विधानसभा चुनाव : टिकट वितरण में नए चेहरों सहित युवाओं और महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी कांग्रेस
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

गुजरात विधानसभा चुनाव : टिकट वितरण में नए चेहरों सहित युवाओं और महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी कांग्रेस

Vinayak Barot
Last updated: September 6, 2022 9:24 pm
Vinayak Barot
Published: September 6, 2022
Share
SHARE

अहमदाबाद, 6 सितम्बर। कांग्रेस इस वर्षांत होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में नए चेहरों सहित युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देगी। पार्टी की राज्य इकाई की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष रमेश चेन्नीथला ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रमेश चेन्नीथला की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी कर रही मंथन

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों की ‘छंटनी’ करने के लिए पिछले महीने तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया था। चेन्नीथला को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता शिवाजीराव मोघे और दिल्ली के पूर्व विधायक जय किशन इसके सदस्य हैं। गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा स्क्रीनिंग कमेटी के पदेन सदस्य हैं।

राहुल गांधी ने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को किया था संबोधित

राहुल गांधी ने सोमवार को अहमदाबाद में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था, जिसके बाद शाम को स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति के साथ एक संयुक्त बैठक की, जिसमें शर्मा और ठाकोर सहित 39 सदस्य शामिल हुए।

चेन्निथला ने मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी की एक और बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘इस बार, हम टिकट वितरण में नए चेहरों, युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देंगे। इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए हमारे उम्मीदवारों की सूची प्रभावशाली होगी।’

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, ‘कल हुई संयुक्त बैठक एक-दूसरे से परिचित होने और उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए लागू किए जाने वाले विभिन्न मानदंडों पर चर्चा करने को लेकर थी।’ उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने से पहले जमीनी स्थिति को समझने के लिए, स्क्रीनिंग कमेटी वरिष्ठ नेताओं और प्रत्येक विधानसभा सीट के पार्टी प्रभारी से मुलाकात करेगी।

सितम्बर के अंत तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है कांग्रेस

कांग्रेस गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए सितंबर के अंत तक अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर सकती है। आम आदमी पार्टी (आप) पहले ही 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब तक किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

You Might Also Like

UP BJP New Team: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश टीम, कई नए चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी
केजरीवाल जल बोर्ड से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के सामने नहीं हुए पेश
सपा विधायक अभय सिंह को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग
राम मोहन नायडू लोकसभा में बोले – ‘वर्षभर के लिए हवाई किराए पर नहीं लगाई जा सकती कोई सीमा’
AAP सांसद संजय सिंह पूरे मॉनसून सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित, पीयूष गोयल की शिकायत पर सभापति का एक्शन
TAGGED:COngressGujarat Assembly electionsticket distributionyouth and women candidates
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीयशिक्षा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

August 10, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?